Gujarat Accident: गुजरात में दीवार गिरने से अबतक 8 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
Gujarat Accident
Gujarat Accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 8 मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.
Gujarat Accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को बचाया गया है. इस हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुआवजे की घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट डाला और लिखा, गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है. पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की. पीएमओ की ओर से बताया गया, दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
फैक्टरी के लिए टैंक बनाने का काम कर रहे थे मजदूर
कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए.
9 से 10 लोगों को बजाया गया
मेहसाणा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. हसरत जैस्मीन कहते हैं, यह एक निजी कंपनी है जो निर्माणाधीन थी. घटना दोपहर करीब 1.45 बजे हुई. हमारी जानकारी के अनुसार, 9-10 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 8 के शव बरामद कर लिए गए हैं. एक 19 वर्षीय लड़के को जिंदा बचा लिया गया है और उसके बयान के अनुसार, 8-9 लोग यहां काम कर रहे थे. 2-3 लोग अभी भी फंसे हुए हैं. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हम उन्हें जिंदा बचा लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










