कोलकाता के आनंदपुर इलाके में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

Updated at : 22 Jul 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News

कोलकाता पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या उन्होंने अशांत बांग्लादेश से भागकर यहां शरण लेने की कोशिश की थी, या फिर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने आये थे, इस बारे में पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

मुख्य बातें

  • उनकी हरकतों को देखते ही पुलिस को उनपर हुआ था संदेह
  • प्राथमिक पूछताछ में नहीं दिखा सके कोई वैध पासपोर्ट एवं अन्य कोई कागजात
  • सभी को पुलिस ने किया अरेस्ट, किस मकसद से इलाके में घूम रहे थे चारों, इस बारे में हो रही पूछताछ

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पड़ोसी देश बांग्लादेश में इन दिनों जारी हिंसा की स्थिति के बीच कोलकाता के आनंदपुर इलाके में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को आनंदपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मिलन शेख (38), रुबेल सेख (27), राहुल शेख (27) और सोबुज कुंडू (29) बताये गये हैं. इनमें से सभी का घर बांग्लादेश के विभिन्न जिलों में हैं, जबकि सोबुज एवं रुबेल का एक ठिकाना नदिया जिले के नकाशीपाड़ा में भी है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे आनंदपुर थाना क्षेत्र में इन चार लोगों को एक प्राइवेट कार से नीचे उतरकर घूमते हुए देखा गया. उनकी संदिग्ध गतिविधि पर संदेह होने पर चारों से पूछताछ की गई. इस दौरान चारों बांग्लादेशी नागरिक कोई वैध पासपोर्ट नहीं दिखा सके. इसके बाद पता चला कि वे अवैध तरीके से सीमा पार कर कोलकाता पहुंचे थे. इसके बाद ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया.

चारों के आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का अनुमान


पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि वे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. चारों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले ही ये लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश किये थे. हालांकि, चारों प्रवेश के पक्ष में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, वे नरेंद्रपुर में एक मकान किराए पर लिये थे. नादिया जिले के नकाशीपाड़ा के निवासी अरिजीत दास ने इनके लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी. चारों किस मकसद से कोलकाता में पहुंचे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है. कोलकाता पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या उन्होंने अशांत बांग्लादेश से भागकर यहां शरण लेने की कोशिश की थी, या फिर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने आये थे, इस बारे में पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है.

Mamata Banerjee : रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम ने कहा…

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola