छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, चार नक्सली मार गिराए गये

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

chhattisgarh naxal encounter/ file photo

Encounter in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से मुठभेड़ की खबर आ रही है जिसमें चार नक्सली मारे गये हैं.

विज्ञापन

Encounter in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है. एक पुलिस अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ जिले के जांगला थाना इलाके के तुंगाली के जंगलों में हुई जिसमें सुरक्षाबलों को सफलता मिली. सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सली के शव के साथ-साथ हथियार भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ सुबह उस वक्त हुई, जब जवान तड़के नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे.

जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ को लेकर बताया कि यह इनकाउंटर जांगला पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अलग-अलग दलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. जब डीआरजी का दल तुंगाली गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों की ओर से फायरिंग कर दी गई. इस गोलीबारी का जवाब जवानों ने दिया और चार नक्सलियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के कुछ देर के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मचाया तांडव, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद

चार नक्सलियों के शव बरामद

अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि मुठभेड़ वाली जगह से अब तक चार नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यहां चर्चा कर दें कि 15 फरवरी को भी बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली थी. दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई थी. मुठभेड़ उस वक्त हुई थी, जब सुरक्षाबलों ने गुंडम गांव में अपना नया कैंप खोला. गुंडम को घोर नक्सल प्रभावित इलाका बताया जाता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola