पश्चिम बंगाल : गौ तस्करी मामले में तिहाड़ जेल में बंद अनुब्रत मंडल के जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंची ईडी

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बीरभूम जिले का दौरा किया. उन्होंने केंद्रीय 'एजेंसी' पर कटाक्ष किया था. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सोमवार को तृणमूल कार्यालय पर छापेमारी की.

विज्ञापन

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी मामले में तिहाड़ जेल में करीब 19 माह से कैद बीरभूम जिला के पूर्व तृणमूल कांग्रेस जिला पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को लेकर एक बार फिर सोमवार को ईडी की टीम बोलपुर पहुंची. ईडी के अधिकारी सबसे पहले बोलपुर भूमि और भूमि राजस्व अधिकारी के कार्यालय पहुंचे. यहां ईडी अधिकारियों ने भूमि से संबंधित कई दस्तावेजों का जायजा लिया. इसके बाद ईडी अधिकारी बोलपुर के निचु पट्टी इलाके में मौजूद नेताजी रोड स्थित बीरभूम जिला तृणमूल पार्टी कार्यालय पहुंचे.

अनुब्रत मंडल के इस पार्टी कार्यालय में पहुंचे ईडी अधिकारी

अनुब्रत मंडल के इस पार्टी कार्यालय में पहुंच अधिकारियों ने पार्टी कार्यालय का माप जोख किया. ईडी अधिकारियों के द्वारा एक बार फिर जांच पड़ताल के कारण इलाके के लोगों में हलचल मच गई. बताया जाता है की रविवार को ही जिले के सिउड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली की घटना को लेकर ईडी और भाजपा के खिलाफ जमकर निशाना साधा था. मुख्यमंत्री के जाते ही आज सुबह ही ईडी के अधिकारी बोलपुर तृणमूल कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय पहुंच गए. पार्टी कार्यालय का मौजूद अधिकारियों ने माप जोख किया. पता चला है की इस दिन ईडी अधिकारियों ने मौजूद ट्रस्ट के लोगों से भी बातचीत की.

ईडी ने कार्यालय के आसपास की दुकानों के बारे में भी पूछताछ की

तृणमूल कार्यालय जाने से पहले ईडी के तीन प्रतिनिधि बोलपुर उपमंडल भूमि सुधार कार्यालय गये. वहां उन्होंने बीएलआरओ से बात की. एक सूत्र के मुताबिक, वह उस कार्यालय में बैठे और उस जमीन के दस्तावेजों को देखा जिस पर संबंधित तृणमूल कार्यालय बनाया गया था. कार्यालय के आसपास की दुकानों के बारे में भी पूछताछ की गई. दरअसल, गौ तस्करी मामले में अनुब्रत की गिरफ्तारी से पहले बीजेपी ने उनके घर के पास पार्टी कार्यालय बनाने की लागत पर सवाल उठाया था. इसके अलावा उस कार्यालय में काली पूजा के दौरान मूर्ति को पहनाए गए सोने के आभूषणों को लेकर भी सवाल उठाए गए.

 

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola