दोल पूर्णिमा पर सरायकेला में गीता यज्ञ संपन्न, विश्व कल्याण के लिए 66 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

Updated at : 25 Mar 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
गीता यज्ञ के समापन के मौके पर विधायक दशरथ गागराई

गीता यज्ञ के समापन के मौके पर विधायक दशरथ गागराई

झारखंड के सरायकेला में दोल पूर्णिमा पर पांच दिवसीय गीता यज्ञ का समापन हो गया. यहां विश्व कल्याण के लिए 66 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश: श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भगवत गीता यज्ञ मंदिर प्राचीन गुरुकुल आश्रम (बाना-टांगरानी, राजनगर) में पांच दिवसीय वार्षिक गीता यज्ञ दोल पूर्णिमा के दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गयी. सोमवार को दोल पूर्णिमा के दिन सरायकेला में प्राचीन गुरुकुल आश्रम में बने पांच यज्ञ कुंडों में पूर्णाहुति दी गयी. यहां पिछले 22 मार्च से पांच कुंडों में नियमित रूप से यज्ञ किया जा रहा था. ओडिशा से आये गये वैदिक पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया. इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.

हवन-पूजन कर दी पूर्णाहुति
यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंडों में हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी. मौके पर पूर्य पूजा, गौ पूजा के साथ साथ मंगल आरती भी की गयी. यज्ञ मंडप के मध्य स्थित मुख्य कुंड के समक्ष प्रभु श्रीहरि विष्णु की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना किया गया.श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भगवत गीता यज्ञ मंदिर प्राचीन गुरूकुल आश्रम के प्रभारी स्वामी कर्मानंद सरस्वती (चंदन बाबा) की देखरेख में गीता यज्ञ का आयोजन किया गया. पूरे यज्ञ के दौरान 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए.

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से सदकर्म करने की ऊर्जा मिलती है
मौके पर विधायक दशरथ गगारई ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने न सिर्फ मन को शांति मिलती है, बल्कि सदकर्म करने की ऊर्जा मिलती है. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता की प्रासंगिकता युगो-युगों तक बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता निरंतर हरि का स्मरण करते हुए सदकर्म व परोपकार करने में है.



भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
गीता यज्ञ के दौरान भंडेरा का आयोजन किया गया. यज्ञ में पहुंचे अधिकांश श्रद्धालुओं ने यहां हवन पूजन कर भंडारे में सामुहिक रुप से प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर प्रवचन का भी आयोजन कर गीत के रहस्यों की जानकारी दी गयी. गीता यज्ञ के पूर्णाहुति के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई , सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, पंचानन राउत, भागरथी परीक्षा, बलदेव मंडल, काजल प्रधान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

विश्व कल्याण के लिये 66 वर्षों से हो रहा है गीता यज्ञ का आयोजन
मौके पर श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भगवत गीता यज्ञ मंदिर प्राचीन गुरूकुल आश्रम के प्रभारी स्वामी कर्मानंद सरस्वती (चंदन बाबा) ने भारतीय संस्कृति के पांच आधार स्तंभ गौ, गंगा, गीता, गायत्री और गुरू तत्व को जागृत करना आवश्यक है. वर्ष 1958-59 में स्वामी रामानंद सरस्वती जी के कर कमलों से एवं विज्ञानानंद सरस्वती जी के सहयोग से हर वर्ष यहां गीता यज्ञ का आयोजन हो रहा है. इस वर्ष विश्व कल्याण श्रीमद् भगवत गीता यज्ञ मंदिर प्राचीन गुरूकुल आश्रम में 66 वां वार्षिक पंचकुंडिय गीता यज्ञ का आयोजन किया गया. वार्षिक गीता यज्ञ में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola