धनबाद : जमाडा के खंडहर हो चुके अस्पताल के बरामदे में टेबल पर हो रहा है लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण

धनबाद में जमाडा के खंडहर हो चुके अस्पताल के बरामदे में टेबल पर हो रहा है लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण...
सुधीर सिन्हा, धनबाद : दिन गुरुवार, अपराह्न एक बजे. प्रभात खबर की टीम चांद कुइंया स्थित जमाडा की खंडहर हो चुकी अस्पताल पहुंची. अस्पताल के तीनों तरफ झाड़ी और वीरानी छायी हुई थी. इसके बाहर एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा था. पूछने पर कि क्या यहां कुत्तों का ऑपरेशन होता है. सकपकाते हुए कहा कि आपलोग कौन. जवाब में कहा गया कि प्रभात खबर अखबार से आये हैं. इस पर वह व्यक्ति इधर-उधर फोन लगाने लगा.

दुबारा पूछा गया, तो कहा कि हां यहां कुत्तों का ऑपरेशन होता है. ऑपरेशन के बाद कहां रखा जाता है. क्या खिलाया जाता है. ऑपरेशन थियेटर आदि एक-एक स्पॉट का निरीक्षण किया गया. यहां की सारी व्यवस्था ध्वस्त है. अस्पताल खंडहर हो चुका है. छत से प्लास्टर गिरता रहता है. सबसे बड़ी बात कि तीन माह से यहां ऑपरेशन हो रहा है और अस्पताल में बिजली कनेक्शन तक नहीं है. चोरी की बिजली से अस्पताल चल रहा है.

बिजली कटने के बाद न तो जेनेरेटर की व्यवस्था है और न ही इनवर्टर की. ऑपरेशन थियेटर के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है. न तो टेबल है और न ही लाइट की व्यवस्था. हाइजीन से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. अस्पताल के बरामदा में ऑपरेशन किया जाता है. बता दें कि शहर के लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण के लिए द केयर ऑफ एनिमल सोसाइटी के साथ नगर निगम का करार हुआ है. एक कुत्ते के बंध्याकरण पर 1750 रुपये का भुगतान नगर निगम करता है.
दावा
- हर दिन 15 से 20 कुत्तों का किया जाता है ऑपरेशन
- 68 दिनों में 1500 कुत्तों का हो चुका है ऑपरेशन
हकीकत
- एक ऑपरेशन में लगता है 20 मिनट का समय
- ऑपरेशन में पांच से छह घंटे लगना चाहिए
- प्रभात खबर टीम अपराह्न एक बजे पहुंची, तो न तो डॉक्टर मिले और न सहायक

चोरी की बिजली चलता है अस्पताल
जमाडा का यह अस्पताल वर्षों से बंद पड़ा है. मेंटेनेंस नहीं होने के कारण अस्पताल खंडहर हो चुका है. जहां-तहां से प्लास्टर टूट कर गिरता रहता है. न तो सफाई की कोई व्यवस्था है और ना ही पानी की. लिहाजा अस्पताल की तीनों तरफ झांड़ी उग गये हैं. बिजली कनेक्शन नहीं है. द केयर ऑफ एनिमल सोसाइटी चोरी की बिजली से पिछले तीन माह से ऑपरेशन कर रहा है.

ऑपरेशन थियेटर ऐसा कि देखकर रह जायेंगे दंग
कुत्तों के बंध्याकरण के लिए जो ऑपरेशन थियेटर बना है, उसे देखकर दंग रह जायेंगे. धनबाद का पहला ऐसा ऑपरेशन थियेटर है, जहां न तो वैध बिजली की व्यवस्था है और न ही ऑपरेशन टेबल है. अस्पताल के बरामदे में ऑपरेशन होता है.

कुत्तों के लिए खाना बनानेवाला किचन भी कमाल का
कुत्तों के बंध्याकरण के बाद तीन दिनों तक यहां रखा जाता है. तीन दिनों तक कुत्तों को एजेंसी की ओर से खाने की व्यवस्था की जाती है. एजेंसी के मुताबिक कुत्तों के खिलाने के लिए चिकन-चावल, ब्रेड व दूध की व्यवस्था रहती है. जब प्रभात खबर की टीम अस्पताल के किचन पहुंची, तो वहां की स्थिति काफी खराब थी. जैसे-तैसे ऑपरेट कुत्तों को भोजन कराया जाता है.

ऑपरेशन के बाद कुत्तों का काटा जाता है कान
ऑपरेशन के बाद कुत्तों का कान काटा जाता है. तीन दिन के बाद जहां से कुत्तों को ऑपरेशन के लिए उठाया गया था, वहां छोड़ दिया जाता है. बंध्याकरण की पहचान के लिए कुत्तों का कान काटा जाता है.

मेल टेसटीस व फिमेल कुत्ते की निकाली जाती है ओवरी
बंध्याकरण के दौरान मेल कुत्ते का टेसटीस (अंडकोश) व फिमेल कुत्ते का ओवरी(बच्चादानी) निकाला जाता है. मेल कुत्ते के ऑपरेशन में 15 मिलन व फिमेल कुत्ते के ऑपरेशन में 25 मिनट का समय लगता है. ऑपरेशन के तीन दिनों तक कुत्ते को ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है.

पांच कर्मचारी के भरोसे अस्पताल
चांद कुइंया अस्पताल में कुत्तों का ऑपरेशन के लिए डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी हैं. डॉग कैचर में अलग से ड्राइवर सहित पांच लोगों को लगाया गया है. हालांकि जब प्रभात खबर की टीम पहुंची, तो यहां मात्र एक कर्मचारी ही थी. न तो डॉक्टर नजर आये और न ही उनके सहायक.

अंडकोश व बच्चेदानी पर भुगतान, उठ रहे सवाल
नगर निगम व द केयर ऑफ एनिमल सोसायटी के बीच करार हुआ है. अंडकोश व बच्चादानी की काउंटिंग के आधार पर एजेंसी को भुगतान होता है. माह के एक तारीख को इसकी काउंटिंग होती है, इसके बाद इसे डिस्पोजल किया जाता है. निगम के तीन सदस्यीय टीम इसकी काउंटिंग करती है. तीन सदस्यीय टीम के एक सदस्य से प्रभात खबर ने पूछा कि जनवरी माह में कितने अंडकोश व बच्चादानी पाया गया था. उनका कहना था कि काउंटिंग में 145 काउंटिंग था. जब 145 काउंटिंग में मिला, तो तीन माह में कैसे 1500 कुत्तों का ऑपरेशन हो गया. यह जांच का विषय है.

नगर निगम अब तक लगभग 11 लाख रुपये कर चुका है भुगतान
नगर निगम अब तक लगभग 11 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है. कुछ और बिल अंडर प्रोसेस है. पिछली एजेंसी में भी कुछ गड़बड़ी पायी गयी थी. इस कारण उसे टर्मिनेट किया गया था.

ऑपरेशन थियेटर कैसा होना चाहिए
चिकित्सा परिषद अधिनियम के अनुसार ऑपरेशन थियेटर हाइजेनिक होना चाहिए. ऑपरेशन टेबल, प्रोपर लाइटिंग की व्यवस्था, कमरा का तापमान अनुकूल होना चाहिए. सीजर, कैची, विक्रिल आदि सीजरिंग उपकरण होना चाहिए. चांद कुइंया अस्पताल में इस तरह की व्यवस्था नहीं है.
नॉर्म्स के अनुसार ही कुत्तों का ऑपरेशन होना चाहिए. व्यवस्था अनुकूल नहीं है, तो शुक्रवार को खुद चांद कुइंया अस्पताल जाकर निरीक्षण करूंगी. एग्रीमेंट के नॉर्म्स का पालन नहीं हो रहा है, तो एजेंसी पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जायेगी.
संतोषनी मुर्मू, सहायक नगर आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




