Shakur Basti Assembly Election Result 2025: शकूर बस्ती से AAP को झटका, बीजेपी ने जीती सीट

Updated:
विज्ञापन
Shakur Basti Assembly Election

Shakur Basti Assembly Election

Shakur Basti Vidhan Sabha Chunav Result 2025: शकूर बस्ती विधानसभा में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी. लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनटती बढ़ती चली गई. वैसे-वैसे यह सीट बीजेपी के कब्जे में आई.

विज्ञापन

Shakur Basti Assembly Election Result 2025: शुरू में शकूर बस्ती विधानसभा में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी. लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनटती बढ़ती चली गई. वैसे-वैसे यह सीट बीजेपी के कब्जे में आई और पार्टी यह सीट जीत गई. वहीं आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन को तगड़ा झटका लगा है.

उम्मीदवारपार्टीवोट
करनैल सिंह्रबीजेपी56869 
सतीश कुमार लूथरकांग्रेस5784 
सत्येंद्र जैनAAP35871 
विजय कुमारBSP164 
तमन्नायुवा भारत राष्ट्रसेवा पार्टी115 
राजेश गुप्ताभारत लोक सेवक पार्टी100 
जुगल चावलाइंडिपेंडेंट76 

7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शकूर बस्ती से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. हालांकि 20 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिसमें 14 के पत्र को स्वीकार कर लिया गया था. बाद में केवल 7 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं, जिनके बीच मुकाबला है.

सत्येंद्र जैन को बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार से कड़ी टक्कर

आप के विधायक सत्येंद्र जैन को बीजेपी के करनैल सिंह और कांग्रेस के सतीश लूथर से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही है. जैन पिछले दो साल से जेल में बंद थे और पिछले साल अक्टूबर में उन्हें कोर्ट से जमानत मिली है. जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. ईडी ने उन्हें 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था.

पिछले चुनाव का रिपोर्ट कार्ड

2015 विधानसभा चुनाव में आप के सत्येंद्र जैन ने बीजेपी के उम्मीदवार एससी वत्स को हराया था. जैन को कुल 51530 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवा को कुल 48397 वोट से ही संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस उम्मीदवार चमन लाल शर्मा तीसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें केवल 4812 वोट ही मिले थे. इस तरह से कांग्रेस उम्मीदवार की शर्मनाक हार हुई थी.
2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन ने एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार एससी वत्स को हराया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस बार के चुनाव में जैन को 51165 वोट मिले. जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 43573 वोट मिले. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार देव राज अरोड़ा को केवल 33382 वोट मिले. कांग्रेस को उम्मीदवार बदलने का कोई फायदा नहीं मिला था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola