School Reopen Latest Updates : 1 नवंबर से खुलना था स्कूल, अब अगले आदेश तक रहेंगे बंद

Updated at : 28 Oct 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen Latest Updates : 1 नवंबर से खुलना था स्कूल, अब अगले आदेश तक रहेंगे बंद

School Reopen Updates: दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि अभी दिल्ली में स्कूल नहीं खुलेंगे. अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

विज्ञापन

School Reopen Updates: दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि अभी दिल्ली में स्कूल नहीं खुलेंगे. अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बात कही है. गौरतलब है कि कोरोना के कारण में पिछले आठ माह से स्कूल बंद (School Reopen) हैं. हालांकि, यूपी, पंजाब, सिक्किम समेत कुछ राज्यों ने विशेष गाइडलाइन के तहत स्कूलों को खोल दिया है. लेकिन दिल्ली में फिलहाल स्कूल नहीं खुलेंगे.

दिल्ली सरकार के पिछले आदेश में 31 अक्‍टूबर तक स्‍कूल बंद कर दिये गये थे. 1 नवंबर से स्कूल खुलने वाले थे. लेकिन, दिल्ली के डिप्‍टी सीएम सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का इस बारे में कहना है कि बच्चों के अभिभावकों डर है कि कहीं स्‍कूल खुलने से कोरोना संक्रमण बढ़ न जाये. उन्‍होंने कहा कि टीचर्स और पैरेंट्स से यही फीडबैक मिला है कि स्‍कूलों को फिलहाल बंद रखा जाए. सिसोदिया ने यह भी यह भी कहा कि दिल्‍ली के सभी सरकारी और निजी स्‍कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे.

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इशारा किया था कि फिलहाल खुलने की कोई उम्मीद नहीं है. हालांकि सीएम ने कोरोना के साथ-साथ प्रदूषण के कारण यह इशारा किया था कि अभी स्कूल नहीं खुलेंगे. इससे पहले कोरोना महामारी के कारण 16 मार्च से देश भर के स्कूल बंद हैं.

केंद्र सरकार की गाइडलाइन : इससे पहले 15 अक्टूबर से केन्द्र सरकार ने कुछ गाइडलाइन के तहत स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी. जिसके तहत स्कूल जाना अनिवार्य नहीं, ऑनलाइन क्लासेज का भी विकल्प होगा. स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति जरूरी होगी. परिसर, फर्नीचर, स्टेशनरी, पानी, शौचालयों का संक्रमणमुक्त जरूरी. छात्र, शिक्षक के हेल्थ स्टेटस को अपडेट करना जरूरी.

गौरतलब है कि, अनलॉक-5 की गाइडलाइन आने के बाद कई राज्यों ने स्कूल खोल दी है. लेकिन अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं. अभिभावकों का कहना है कि वैक्सीन के बिना बच्चों को स्कूल भेजना ठीक नहीं होगा. इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. अभिभावकों का ऐसा मानना है कि स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजेशन की उचित व्यवस्था संभव ही नहीं है. ऐसे में स्कूल खोलना खतरनाक हो सकता है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola