देर रात एम्स पहुंचे राहुल गांधी, मरीजों का दर्द जाना, वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi AIIMS

मरीजों से मिलते राहुल गांधी

Rahul Gandhi Video : कांग्रेस नेता राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे. यहां उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बात की. देखें वीडियो

विज्ञापन

Rahul Gandhi Video : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे. यहां आसपास सड़क, फुटपाथ और सबवे पर डेरा डाले कई मरीजों और उनके परिवारों से उन्होंने बात की और उनका दर्द साझा किया. कांग्रेस नेता ने केंद्र तथा दिल्ली सरकार पर उनके प्रति ‘असंवेदनशीलता’ दिखाने का आरोप लगाया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उनकी समस्याओं को जाना. इलाज में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली. देर रात कांग्रेस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इसमें वे मरीजों और उनके परिजनों से बात करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो

एक्स हैंडल पर कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है. हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं.

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi: ‘राहुल गांधी न देश समझते हैं, न संविधान’, बीजेपी एमपी ने लोकसभा के नेता विपक्ष पर बोला हमला

मरीजों से मुलाकात के बाद क्या कहा राहुल गांधी ने

एम्स में मरीजों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता. आज मैंने एम्स के बाहर मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की. ये दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं. गांधी ने कहा कि इलाज की राह में वे सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर सोने को मजबूर हैं- ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं. केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola