Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी न देश समझते हैं, न संविधान', बीजेपी एमपी ने लोकसभा के नेता विपक्ष पर बोला हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Jan 2025 8:13 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी

Rahul Gandhi: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को माओवादी बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसी भाषा का उपयोग करते हैं वो देश के हित में नहीं हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के ‘भारतीय राज्यों’ से लड़ाई लड़ने के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी न देश समझते हैं, न संविधान. पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे ‘इंडियन स्टेट’ का भी विरोध करेंगे. राहुल गांधी जिस प्रकार की भाषा बोलते हैं, वह माओवादी भाषा है. हम इसकी भर्त्सना करते हैं. मैं संसद में भी उनको समझा चुका हूं. उनकी आलोचना कर चुका हूं. वे न हिंदुस्तान समझते हैं और न संविधान समझते हैं. इसके कारण अनाप-शनाप बकबक करते हैं.

क्या बोले थे राहुल गांधी

पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वो खुद तो कम पढ़ते हैं, जो उनको पढ़ाने वाले हैं, वे माओवादी हैं. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब राजनीतिक विरोधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय राज्य की मशीनरी के खिलाफ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने कहा था, “बीजेपी या आरएसएस जैसे संगठनों ने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हमारी लड़ाई केवल उनसे ही नहीं, भारतीय राज्यों से भी है.” वैचारिक लड़ाई का जिक्र करते हुए गांधी ने भारत के दो परस्पर विरोधी विचारधाराओं पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “यह भारत में होने वाली मुख्य लड़ाई है. दो विचारधाराओं में टकराव है. एक हमारा विचार है संविधान का विचार और दूसरा आरएसएस का विचार है.”

भागवत के इस बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मोहन भागवत में इतनी हिम्मत है कि वे हमें बता रहे हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र के बारे में क्या सोचते हैं. उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि अगर वे कह रहे हैं कि संविधान अमान्य है और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी तो यह देशद्रोह है. यह कहना कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर एक भारतीय का अपमान है. और अब समय आ गया है कि हम ऐसी बकवास सुनना बंद करें.”

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी 18 को आयेंगे पटना, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, चढ़ा सियासी पारा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन