Delhi News: पीएम मोदी आज करेंगे 3024 EWS फ्लैटों का उद्घाटन, लाभार्थियों को देंगे आशियाने की चाबी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Nov 2022 9:27 AM

विज्ञापन

Delhi News: पीएम मोदी आज पहले चरण में चुने गये 575 लोगों को घरों की चाबियां सौंपेंगे. इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट में कई सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. इन फ्लैटों को करीब 345 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

विज्ञापन

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी आज दिल्ली के कालकाजी में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए बनाए गए 3024 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वो भूमिहीन कैंप में लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपेंगे.

575 लोगों को पीएम सौंपेंगे घर: पीएम मोदी आज पहले चरण में चुने गये 575 लोगों को घरों की चाबियां सौंपेंगे. इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट में कई सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. फर्श पर विट्रिफाइड टाइल्स और सिरेमिक टाइल्स लगाया गया है. किचन में भी ग्रीन मार्बल लगा है. इसके अलावा सामुदायिक पार्क,  पानी के लिए दोहरी पानी पाइपलाइन जैसी कई सुविधाओं की ख्याल रखा गया है. इन फ्लैटों को करीब 345 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

विज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन: फ्लैट आबंटन को लेकर पीएमओ की ओर से एक बयान जारी किया गया है. पीएमओ ने बताया कि प्वैट्स का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के द्वारा किया गया है. आवास आवंटन को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी लाभुकों को नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपेंगे. 

Also Read: Himachal Election 2022: अमित शाह आज 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित, लोगों से की परंपरा बदलने की अपील

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola