Delhi vs Haryana: हरियाणा सरकार पर केजरीवाल के आरोप से दिल्ली में भूचाल, LG ने यमुना में जहर वाले बयान पर जताई आपत्ति

LG VK Saxena
Delhi vs Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर राजनीति तेज है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया, तो दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस पर आपत्ति जता दी. उन्होंने सीएम आतिशी को पत्र लिखा है.
Delhi vs Haryana: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “पीने के पानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर दूसरे राज्य सरकार पर जहर देने और नरसंहार जैसे झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता को भड़काने का प्रयास न केवल राज्यों के लिए बल्कि राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा है. मुझे उम्मीद है कि एक शिक्षित, प्रबुद्ध और संवेदनशील महिला और दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते आप तुच्छ स्वार्थों से ऊपर उठकर जनकल्याण और शांति के हित में ऐसी भ्रामक, खतरनाक और निराधार बातें नहीं कहेंगी और अपने नेता को भी ऐसा न करने की सलाह देंगी.”
केजरीवाल के बयान को एलजी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
दिल्ली के उपराज्यपाल ने आतिशी को लिखे अपने पत्र में कहा- “रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री और आपकी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने का तथा दिल्ली में सामूहिक नरसंहार के प्रयास का आरोप लगाया है. यह अत्यंत आपत्तिजनक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं अवांछनीय है.” एलजी ने आगे लिखा, केजरीवाल द्वारा भ्रामक और तथ्यविहीन वक्तव्य दिया जाना कोई नई बात नहीं है, परन्तु ये सरासर झूठा बयान न सिर्फ दिल्ली के लोगों में भ्रम तथा भय उत्पन्न करने की क्षमता रखता है बल्कि इससे दो पड़ोसी राज्यों के बीच अति वैमनस्यता भी उत्पन्न हो सकती है.”
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: यमुना के पानी पर दिल्ली में महाभारत, CEC से मिलीं आतिशी, बीजेपी ने किया पलटवार
केजरीवाल के बयान की आलोचना करना चाहिए था : एलजी
दिल्ली एलजी ने अपने पत्र में आतिशी को लिखा, विधानसभा चुनाव में आपकी व्यस्तता के बावजूद मुझे ये पत्र मजबूरी में इसलिए लिखना पड़ रहा है. आपसे अपेक्षित है कि आप जनता के हितों और राजनीतिक शुचिता, मर्यादाओं का पालन करें. आपने केजरीवाल के बयान की आलोचना करने की बजाय इस विषय पर निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर आमजन में भ्रम और भय को और मजबूत करने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










