Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में सिख को कृपाण के साथ जाने से रोका गया, एससीएम ने लिया ये एक्‍शन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Sep 2022 10:48 AM

विज्ञापन

Delhi Metro News: एनसीएम अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने मामले में डीएमआरसी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब करने का काम किया है. उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कह दिया है.

विज्ञापन

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने रिपोर्ट तलब कर दी है. जानकारी के अनुसार एनसीएम ने एक सिख शख्‍स को कथित तौर पर कृपाण के साथ मेट्रो स्टेशन में इंट्री करने से रोके जाने की शिकायत पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है.

केवल सिंह के साथ आखिर हुआ क्‍या

एनसीएम ने इसी के साथ मामले के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश देने का काम किया है. इस बाबत एक बयान जारी किया गया है जिसमें एनसीएम ने कहा कि दमदम साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह से शिकायत प्राप्त हुई है. उक्‍त शख्‍स को नयी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन में दाखिल होने से रोका गया और उससे कृपाण हटाने को कहा गया.

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बयान में आगे जो कहा गया है उसके अनुसार एनसीएम अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने मामले में डीएमआरसी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब करने का काम किया है. उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कह दिया है.

Also Read: Central Vista: दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा जाने के लिए शुरू करेगी बस सेवा, जानिए क्या मिलेगी सुविधा?
कृपाण सिख धर्म का अभिन्न अंग

बयान में कहा गया है कि कृपाण सिख धर्म का अभिन्न अंग है. संविधान के अनुच्छेद 25 में सिखों को कृपाण पहनने और ले जाने की इजाजत दी गयी है. इस घटना ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है. यहां चर्चा कर दें कि कृपाण सिखों द्वारा पहनी जाने वाली आस्था की पांच वस्तुओं में से एक है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola