ePaper

शाहीन बाग में हलचल तेज, एहतियाती कदम के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Updated at : 01 Mar 2020 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
शाहीन बाग में हलचल तेज, एहतियाती कदम के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रविवार को एहतियाती कदम के तौर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की, जहां कई महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस की यह तैनाती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रविवार को एहतियाती कदम के तौर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की, जहां कई महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस की यह तैनाती तब की गई है जब दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने एक मार्च को शाहीन बाग रोड खाली कराने का आह्वान किया. हालांकि शनिवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शाहीन बाग में सीएए विरोधी आंदोलन के खिलाफ अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘समय से किए हस्तक्षेप के कारण प्रस्तावित प्रदर्शन रद्द कर दिया गया, लेकिन हमने यहां एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया है.

अधिकारी ने बताया कि दो महिलाकर्मियों की टुकड़ियों समेत 12 टुकड़ियों को शाहीन बाग में तैनात किया गया है. स्थानीय पुलिस के साथ चार पुलिस जिलों के 100 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. हिंदू सेना ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने शाहीन बाग आंदोलन के खिलाफ रविवार के उनके प्रदर्शन को वापस लेने का उन पर दबाव बनाया.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ लोगों के एक वर्ग का 15 दिसंबर से प्रदर्शन स्थल बना हुआ है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola