Delhi Election 2025: 'अरविंद केजरीवाल के पापों का परिणाम भुगत रहे मथुरा, वृंदावन के श्रद्धालु', योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jan 2025 9:35 PM
Yogi Adityanath Delhi Election
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है. गुरुवार को दिल्ली की कई सीटों पर उन्होंने ताबड़तोड़ रैली की.
Delhi Election 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. योगी ने यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में जो गंगा नदी शुद्ध रूप से बह रही है, मथुरा, वृंदावन में, दिल्ली की यमुना नदी गंदे नाले में बदल गई है और मथुरा, वृंदावन के श्रद्धालु अरविंद केजरीवाल के पापों का परिणाम भुगत रहे हैं. केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में बदलने का पाप किया है.”
आप की सरकार ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदल दिया : योगी
योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी सरकार ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदल दिया और लोगों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की है.
क्या मंत्रियों के साथ यमुना में स्नान कर सकते हैं केजरीवाल : योगी
किराड़ी इलाके में पहली रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, “कल मैंने अपने सभी मंत्रियों के साथ प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई, जहां महाकुंभ चल रहा है. मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वे अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली में यमुना में स्नान कर सकते हैं. अगर उनमें थोड़ा भी नैतिक साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए.”
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती, हटाए गए पंजाब पुलिस के जवान
योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेशी रोहिग्याओं का मुद्दा उठाया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी रोहिंग्याओं का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर बांग्लादेशियों को घुसपैठ कराने का आरोप लगाया. योगी ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने शहर के ओखला क्षेत्र में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसने में मदद की.
यह भी पढ़ें: ‘रावण को हिरण बताना’ केजरीवाल को पड़ा भारी, BJP ने किया पलटवार
यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में दलबदलुओं पर दांव, क्या जनता करेगी स्वीकार?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










