अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती, हटाए गए पंजाब पुलिस के जवान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jan 2025 9:02 PM
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal Security: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती की गई है. पंजाब पुलिस के जवानों को केजरीवाल की सुरक्षा से हटा दिया गया है.
Arvind Kejriwal Security: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में अब पंजाब पुलिस के जवान नजर नहीं आएंगे. पंजाब पुलिस ने सुरक्षा में तैनात अपने जवानों को वापस बुला लिया है. यह कदम दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद उठाए गए. दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी थी. इधर पंजाब के डीजीपी सिक्योरिटी एसएस श्रीवास्तव ने कहा, कुछ समय से पंजाब पुलिस के जवान अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात थे. हालांकि दिल्ली पुलिस की शिकायत के बाद हमने सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया है.
अरविंद केजरीवाल को मिली है जेड प्लस की सुरक्षा
अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है. जिसमें 55 जवान हमेशा उनकी सुरक्षा में तैनात होते हैं. जिसमें 10 से ज्यादा एनएसजी के कमांडो शामिल रहते हैं. इसके अलावा पुलिस के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘रावण को हिरण बताना’ केजरीवाल को पड़ा भारी, BJP ने किया पलटवार
यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में दलबदलुओं पर दांव, क्या जनता करेगी स्वीकार?
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला कराने का लगाया आरोप
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला कराने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया. ये सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है. अमित शाह जी ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है. चुनाव आयोग पर बड़े सवाल उठ रहे हैं कि एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और चुनाव आयोग कुछ भी प्रभावी कदम उठाने में असमर्थ है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










