Delhi Election 2025: ‘वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखर रहे’, पीएम मोदी ने AAP पर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन
PM Modi RK Puram rally

PM Modi RK Puram rally

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “वोटिंग से पहले ही, झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं’. ‘आप-दा’ के नेता इसे छोड़ रहे हैं, वे जानते हैं कि लोग ‘आप-दा’ से नाराज हैं, वे (लोग) इस पार्टी से नफरत करते हैं.”

नेहरू के समय सैलरी का एक-चौथाई हिस्सा टैक्स में चला जाता था : पीएम मोदी

दिल्ली के आरके पुरम में जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अगर जवाहरलाल नेहरू के समय किसी की सैलरी 12 लाख रुपये थी – तो उसका एक-चौथाई हिस्सा टैक्स में चला जाता था; अगर आज इंदिरा गांधी की सरकार होती – तो आपके 12 लाख में से 10 लाख रुपये टैक्स के रूप में सरकार के पास चले जाते. यहां तक ​​कि 10-12 साल पहले, कांग्रेस के समय में – अगर आपकी सैलरी 12 लाख रुपये थी – तो 2,60,000 रुपये टैक्स के रूप में चले जाते. कल भाजपा सरकार के बजट के बाद – 12 लाख रुपये कमाने वालों को एक भी रुपया टैक्स के रूप में नहीं देना होगा.”

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, चुनाव से पहले रखी 4 मांग

‘आप-दा’ के नेता बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाओं से दुखी हैं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वांचल के लोग दिल्ली में काम करते हैं – दिल्ली के विकास में योगदान देते हैं लेकिन जब कोविड आता है – ‘आप-दा’ गलत सूचना फैलाकर और उन्हें धमकाकर उन्हें दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं. मैंने कल से देखा है, ‘आप-दा’ के नेता बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाओं से दुखी हैं. उन्हें नकारात्मक राजनीति करने दें – भाजपा पूर्वांचल के लोगों की मदद करती रहेगी.”

दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी. पीएम यह आश्वासन इसलिए दिया क्योंकि कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कह रहे हैं कि अगर बीजेपी की सरकार आई तो झुग्गियों को तोड़ देगी. पीएम मोदी ने कहा, ‘आप-दा’ वाले झूठ फैला रहे हैं, दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं टूटेगी और न ही जनहित की योजनाएं बंद होगी.”

दिल्ली में 5 फरवरी को ‘विकास का नया बसंत आने वाला है’ : पीएम मोदी

दिल्ली के आरके पुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बसंत पंचमी के आते ही मौसम बदलने लगता है. दिल्ली में 5 फरवरी को ‘विकास का नया बसंत आने वाला है’ – इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola