Delhi Assembly Election: 'पानी पीकर' सीएम सैनी ने दिया केजरीवाल को जवाब, आप ने लगाया था 'जहर' मिलाने का आरोप

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Delhi Assembly Election

Delhi Assembly Election: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए केजरीवाल लोगों के मन में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए यमुना का पानी पीकर दिखाया.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है. इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी के तट का दौरा किया. यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए पानी पीकर दिखाया. इससे पहले आम के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के निवासियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में जहर मिलाया है.

केजरीवाल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण- सीएम सैनी

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए केजरीवाल लोगों के मन में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि “मैं यहां यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना से पानी की चुस्की ली है”. सीएम सैनी ने कहा कि जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं पाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पूरी जिंदगी झूठ बोलते रहे हैं.”

केजरीवाल ने लगाया था पानी को जहरीला करने का आरोप

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपने बयान में हरियाणा सरकार पर दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था. केजरीवाल ने दावा किया था कि इससे बड़े पैमाने पर मौत हो सकती है.

आतिशी ने लगाया दिल्ली के उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आरोप के साथ-साथ दिल्ली की सीएम आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर बुधवार को निशाना साधा. आतिशी ने आरोप लगाया है कि वीके सक्सेना राजनीतिक हितों के आगे झुक गये हैं. उपराज्यपाल के पत्र के जवाब में आतिशी ने लिखा कि यह बेहद निराशाजनक है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के पानी में अमोनिया का अत्याधिक स्तर होने के मुद्दे को सुलझाने के बजाय आपने निराधार आरोप लगाए और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपनी पूर्ण विफलता से ध्यान हटाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है.

एलजी वीके सक्सेना ने लिखा था पत्र

बता दें मंगलवार को दिल्ली की सीएम आतिशी को लिखे पत्र में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने केजरीवाल के जहर वाले झूठी और भ्रामक बयान और सीएम आतिशी की ओर से इसका समर्थन किए जाने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि ऐसे बयानों से पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ दुश्मनी हो सकती है. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होने की भी संभावना है.

Also Read: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ ही नहीं इन भगदड़ों में भी हुई थी दर्जनों मौतें, यहां देखिए देश के 10 बड़े भगदड़

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola