कोरोना वायरस : दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को अधिकतर समय बंद रहेंगी

Updated:
विज्ञापन
कोरोना वायरस : दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को अधिकतर समय बंद रहेंगी

कोरोना वायरस महामारी रोकने के ऐहतियाती कदम के तौर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को कुछ घंटे को छोड़कर अधिकतर समय बंद रहेंगी. यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने कहा कि आम दिनों की तरह सुबह 8-10 बजे तक सेवाएं सामान्य आवृत्ति पर उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी रोकने के ऐहतियाती कदम के तौर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को कुछ घंटे को छोड़कर अधिकतर समय बंद रहेंगी. यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने कहा कि आम दिनों की तरह सुबह 8-10 बजे तक सेवाएं सामान्य आवृत्ति पर उपलब्ध होंगी.

इस अवधि के दौरान, हर कोई यात्रा कर सकता है और प्रवेश के समय किसी भी पहचान की आवश्यकता नहीं होगी. अधिकारी के अनुसार सुबह छह बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक की सेवाएं केवल 20 मिनट की आवृत्ति पर उपलब्ध होंगी, इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं में शामिल लोग ही यात्रा कर सकते हैं, जैसे अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग में कार्यरत लोग. उन्हें अपने पहचानपत्र सुरक्षाकर्मियों को दिखाने पर ही मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी.

अधिकारी ने कहा, ‘सुबह 10 से शाम चार बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.’ डीएमआरसी के अधिकारी ने कहा, ‘हालांकि, वे सभी ट्रेनें, जो सभी लाइनों के मूल स्टेशनों से सुबह 10 बजे शुरू हुईं, तब तक चलती रहेंगी जब तक वे अपने गंतव्य स्टेशनों तक नहीं पहुंच जातीं.’

अधिकारी ने कहा कि शाम चार से रात आठ बजे तक सेवाएं फिर से उपलब्ध होंगी, लेकिन रात आठ बजे के बाद बंद हो जायेंगी. हालांकि, मूल स्टेशन से रात आठ बजे शुरू होने वाली आखिरी ट्रेन सेवा तब तक चलती रहेगी, जब तक वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola