Arvind Kejriwal: आज ही जेल से रिहा होंगे सीएम केजरीवाल, तिहाड़ पहुंचा रिलीज ऑर्डर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 May 2024 5:17 PM
CM Kejriwal| File Photo
Arvind Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार देर शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो सकते हैं. उनका रिलीज ऑर्डर भी तिहाड़ जेल प्रशासन को मिल गया है. उनके वकील रिहाई ऑर्डर लेकर तिहाड़ पहुंचे हैं.
Arvind kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट से उन्हें चुनाव को देखते हुए एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है. 2 जून को उन्हें सरेंडर करना है. सीएम केजरीवाल आज यानी शुक्रवार को ही जेल से रिहा हो सकते हैं. जरूरी कानूनी प्रक्रिया के लिए उनके वकील तिहाड़ पहुंच गए हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल आज देर शाम तक तिहाड़ जेल से रिहा हो सकते हैं. उनका रिलीज ऑर्डर भी तिहाड़ जेल प्रशासन को मिल गया है.
आज हो सकती है रिहाई
दरअसल किसी भी आरोपी की जमानत पर रिहाई कोर्ट से रिलीज ऑर्डर आने के बाद होती है. सीएम अरविंद केजरीवाल के केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रायल कोर्ट से रिहाई ऑर्डर आने के बाद उनकी रिहाई सुनिश्चित हो पाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तिहाड़ जेल प्रशासन को अरविंद केजरीवाल की रिहाई का ऑर्डर मिल चुके हैं. सीएम केजरीवाल के वकील रिहाई ऑर्डर लेकर तिहाड़ पहुंच गए हैं. ऐसे में आवश्यक काम पूरा करने के बाद आज शाम सात-आठ बजे के करीब उनकी रिहाई हो सकती है.
सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी. कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी. इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. शीर्ष कोर्ट में कुछ ही देर की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव में प्रचार करने के लिए जमानत दी है. ऐसे में वो दिल्ली के सीएम के तौर पर काम नहीं कर पाएंगे. जरूरी फाइलों के अलावा वो किसी भी फाइल पर साइन नहीं करेंगे.
सीएम केजरीवाल की जमानत लोकतंत्र की जीत- सुनीता केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने अपने पति को मिली जमानत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है. बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया है.उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों में रोड शो किया और लोगों से अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की. सुनीता के ईडी की कार्रवाई का जमकर विरोध किया है.
केजरीवाल की जमानत से लोकतंत्र में विश्वास बढ़ेगा- कांग्रेस
इधर, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल की जमानत का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र में लोगों को विश्वास बढ़ेगा. यादव ने कहा कि हम कहते आए हैं कि भाजपा और इसके नेताओं ने लोकतांत्रिक प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है. इसकी वजह से मौजूदा मुख्यमंत्रियों तक को जेल जाना पड़ा है. मैं उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करता हूं. इससे लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










