क्या अरविंद केजरीवाल आएंगे जेल से बाहर? दिल्ली हाई कोर्ट का आज आएगा फैसला

Haryana Assembly Election 2024
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत के मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट जांच एजेंसी ईडी की याचिका पर फैसला सुनाने वाला है. अब लोगों की निगाह इस बात पर टिक गई है कि क्या केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या उन्हें राहत नहीं मिलेगी.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे, यह आज हाई कोर्ट के फैसले के बाद साफ होगा. दिल्ली हाई कोर्ट जांच एजेंसी ईडी की उस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा जिसमें कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत देने के लोअर कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. मामले में हाई कोर्ट का फैसला दोपहर के बाद 2:30 बजे आएगा.
लोअर कोर्ट ने दी थी जमानत
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे, यदि हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी को अंतरिम राहत नहीं दी होती. लोअर कोर्ट ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी, साथ ही एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश भी दिया था. लोअर कोर्ट ने साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि वह जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार
अरविंद केजरीवाल ने अपनी जमानत पर अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सोमवार को शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की. कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार करेगा.
Read Also : Delhi : केजरीवाल को नहीं मिली बेल, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
क्या है दिल्ली शराब नीति मामला
दिल्ली शराब नीति तैयार करने और इसके क्रियान्वयन से जुड़ी कथित गड़बड़ियों एवं भ्रष्टाचार की उपराज्यपाल ने सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था. इसके बाद 2022 में शराब नीति को रद्द कर दिया गया था. जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी के अनुसार, शराब नीति को संशोधित करते वक्त अनियमितताएं की गईं. लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










