ePaper

एक मई से शुरू श्रमिक विशेष ट्रेनों में अब तक 30 बच्चों ने जन्म लिया

Updated at : 25 May 2020 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
एक मई से शुरू श्रमिक विशेष ट्रेनों में अब तक 30 बच्चों ने जन्म लिया

एक मई से शुरू श्रमिक विशेष ट्रेनों में अब तक 30 बच्चों का जन्म हुआ है. इससे तमाम परेशानियों का सामना कर घर लौट रहे प्रवासी कामगारों को कुछ खुशी के पल मिले हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक मई से शुरू श्रमिक विशेष ट्रेनों में अब तक 30 बच्चों का जन्म हुआ है. इससे तमाम परेशानियों का सामना कर घर लौट रहे प्रवासी कामगारों को कुछ खुशी के पल मिले हैं. चाहे 23 वर्षीय संगीता हो या 27 वर्षीय मधु. लॉकडाउन की वजह से वे दो महीने से फंसी थीं और गर्भावस्था में जरूरी सुविधाएं तो दूर अक्सर बिना खाना-पानी के भी रहना पड़ा और श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में सवार होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली.

सोमवार को संगीता बेंगलुरु से यूपी के लिए रेलगाड़ी में सवार हुई थी. उन्होंने रेलगाड़ी में ही सह-यात्रियों की मदद से बेटे को जन्म दिया. भारत को राफेल विमानों की आपूर्ति में देरी नहीं होगी : फ्रांस नयी दिल्ली. भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में कोई देरी नहीं होगी. जिस समय-सीमा को तय किया गया था, उसका सख्ती से पालन किया जायेगा.

फ्रांस कोरोना के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है. ऐसी आशंका थी कि फ्रांस समय पर विमानों की आपूर्ति नहीं कर पायेगा. लेनिन ने हालांकि कहा कि विमानों की आपूर्ति की वास्तविक समयसीमा का अनुपालन किया जायेगा. विमानों के अनुबंधात्मक आपूर्ति कार्यक्रम का अब तक बिल्कुल सही तरीके से सम्मान किया गया है. अप्रैल के अंत में फ्रांस में भारतीय वायु सेना को एक नया विमान सौंपा भी गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola