Delhi: 'शायद आपकी कोई मजबूरी रही होगी...' एलजी के पत्र का सीएम केजरीवाल ने दिया यह जवाब

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Feb 2024 5:29 PM

विज्ञापन

Arvind-Kejriwal

दिल्ली के एलजी की ओर से अस्पतालों की खराब हालत पर लिखे गये पत्र का सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने जवाबी पत्र में कहा कि वरिष्ठ नौकरशाह सरकार का आदेश नहीं मान रहे हैं तो ऐसे में सरकार कैसे काम करेगी.

विज्ञापन

दिल्ली में अस्पतालों की खराब हालत वाले उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पत्र का सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. सीएम केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा है कि मैंने आपसे बार-बार इन दोनों नौकरशाहों के स्थान पर बेहतर अधिकारियों को नियुक्त करने का अनुरोध किया है क्योंकि ये बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे यकीन है कि आपकी ओर से कुछ मजबूरी रही होगी जिसके कारण आप मुझसे कई बार वादा करने के बावजूद ऐसा करने में असमर्थ हैं. गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के अस्पतालों की खराब हालत की बात कहते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था. अपने पत्र में उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पतालों की दयनीय हालात को लेकर निराशा हुई.

अधिकारी नहीं मानते बात- सीएम केजरीवाल
वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने जवाबी पत्र में कहा कि वरिष्ठ नौकरशाह सरकार का आदेश नहीं मान रहे हैं तो ऐसे में सरकार कैसे काम करेगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही दो अधिकारी हेल्थ सेक्रेटरी और फाइनेंस सेक्रेटरी को हटाने के लिए कहा है. लेकिन अभी तक उन्हें नहीं हटाया गया है. केजरीवाल ने इस दोनों को हटाने की फिर से मांग की है. वहीं उपराज्यपाल ने जो रिपोर्ट मांगी है उसपर केजरीवाल ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य मंत्री से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है.

सीएम केजरीवाल को एलजी ने लिखा पत्र
गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की खस्ता हालत को लेकर एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने असपतालों की हालात पर रिपोर्ट भी मांगी है. दिल्ली के उप राज्यपाल ने अपने पत्र में दिल्ली के अस्पतालों में सुविधाएं नहीं होने का जिक्र किया है. साथ ही कहा है कि लापरवाही के कारण मरीजों की जान जा रही है. उन्होंने अस्पतालों की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है.

बीजेपी के खिलाफ केजरीवाल ने खोला मोर्चा
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सियासत गरमाई हुई है. रविवार को दो सरकारी स्कूल की आधारशिला रखने के दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की ओर से लगातार पार्टी में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि लेकिन वो झुकेंगे नहीं और दिल्ली के विकास कार्य में भी लगे रहेंगे चाहे इसके लिए उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए. 

Also Read: ‘बीजेपी में जाने के लिए बनाया जा रहा दबाव’,बोले सीएम केजरीवाल- हम नहीं झुकेंगे

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola