Delhi Mayor Election: दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाला मेयर चुनाव टला, पीठासीन अधिकारी पर फंसा पेंच, गुस्से में AAP
Delhi Mayoral elections 2024
Delhi Mayor Election: दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाला मेयर और डिप्टी मेयर का निर्धारित चुनाव स्थगित कर दिया गया है. चुनाव टलने की वजह, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति है.
Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के सचिव द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, चूंकि डीएमसी अधिनियम, 1957 (संशोधित 2022) की धारा 77 (ए) के अनुसार पीठासीन अधिकारी का नामांकन अनिवार्य है. इसलिए तय कार्यक्रम के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराना संभव नहीं हो सकता है.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नये महापौर एवं उपमहापौर के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है. नगर निगम ने राजनिवास द्वारा पत्र जारी किये जाने के बाद महापौर के चुनाव को स्थगित कर दिया. राजनिवास ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना की ओर से एक पत्र जारी किया था. उस पत्र में कहा गया है कि वह ‘मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित सूचनाएं नहीं मिलने पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के वास्ते प्रशासक के रूप में अपनी शक्ति को इस्तेमाल करना उपयुक्त नहीं समझते हैं. एमसीडी ने कहा कि उसे महापौर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी तो मिल गयी है लेकिन पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ही नहीं हुई है. उसने अपने आदेश में कहा कि ऐसे में महापौर एवं उपमहापौर के लिए चुनाव करा पाना संभव नहीं है.
मेयर चुनाव स्थगित होने पर एमसीडी मेयर ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
दिल्ली मेयर चुनाव पर एमसीडी मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने कहा, मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव कल 26 अप्रैल को होना था. पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के लिए एलजी के पास एक फाइल भेजी गई थी, लेकिन चुनाव स्थगित कर दिया गया है. वे कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री की राय के बिना पीठासीन कार्यालय नियुक्त नहीं कर सकते. आखिरी समय पर चुनाव को रद्द कर दिया गया. साफ-साफ दिखता है कि भाजपा डरी हुई है. वे नहीं चाहते कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेयर चुनाव जीतें. शुक्रवार को सदन बुलाया जाएगा लेकिन मेयर चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा. हमें उम्मीद है कि हमारे सीएम जल्द ही रिहा हो जाएंगे.
केंद्र सरकार महापौर चुनाव रोकने की साजिश रच रही है: भारद्वाज
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार महापौर चुनाव रोकने और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से ‘आप’ को बाहर करने की साजिश रच रही है. मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उन्हें दरकिनार कर महापौर चुनाव कराने के लिए एक पीठासीन अधिकारी को नामित करने में नियमों का उल्लंघन किया है. आप नेता ने कहा, पीठासीन अधिकारी को नामित करने का प्रस्ताव मुझे दरकिनार करके गुपचुप तरीके से उपराज्यपाल को भेजा गया था. मैंने फाइल वापस करने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यह नियमों का उल्लंघन करके सीधे उन्हें भेजी गई थी.
Also Read: तिहाड़ में सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले मंत्री सौरभ भारद्वाज, आधे घंटे तक हुई बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










