Crime In Giridih: झारखंड में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चेन छीनी, हालत गंभीर

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Crime In Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कार्मेल स्कूल के पास बदमाशों ने मोबाइल दुकान में काम करनेवाले पवन कुमार यादव पर जानलेवा हमला कर दिया. उससे उसकी हालत गंभीर है. बदमाशों ने उससे कैश, मोबाइल व सोने की चेन भी छीन ली है. पुलिस जांच कर रही है.
Crime In Giridih: गिरिडीह, मृणाल: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कार्मेल स्कूल (अलकापुरी चौक) के समीप आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मोबाइल दुकान में काम करनेवाले एक कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया और कैश, मोबाइल, सोने की चेन व स्मार्टवॉच छीन ली. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मोबाइल दुकान के मालिक कवि राज व आसपास के लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने ली जानकारी
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट भी की. घायल युवक की पहचान राज टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान में काम करने वाले कर्मी (बलगो निवासी) पवन कुमार यादव के रूप में की गयी है. वारदात की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना के इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, एएसआई जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. इसके बाद सदर अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.
चाकू से हमला कर लूटपाट
घटना के बाबत घायल युवक पवन यादव के भाई पिंटू यादव ने बताया कि उसका भाई पवन यादव कार्मेल स्कूल मोड़ के समीप स्थित राज टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान में काम करता है. हर दिन की तरह आज भी वह तगादा करने के लिए निकला हुआ था और तगादा कर वापस दुकान लौट रहा था. जैसे ही वह अंग्रेजी कार्मेल ओर हिंदी कार्मेल स्कूल के बीच पहुंचा, तभी अचानक आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसके भाई पर चाकू और उस्तरा से हमला कर दिया. इसके साथ ही कैश, मोबाइल, सोने की चेन और स्मार्टवॉच छीनकर भाग गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




