ePaper

बिहार: सासाराम में रांची से अयोध्या जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक तीर्थयात्री की मौत, कई जख्मी

Updated at : 30 Mar 2024 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: सासाराम में रांची से अयोध्या जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक तीर्थयात्री की मौत, कई जख्मी

बिहार के सासाराम में रांची से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बिहार के सासाराम में अयोध्या जा रहे तीर्थयात्री एक सड़क हादसे का शिकार बन गए. डेहरी नेशनल हाइवे पर एक तीर्थयात्रियों से भरी बस में ट्रक ने टक्क्र मार दी. इस सड़क हादसे में एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की मौत होग यी. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं. रांची के ठाकुर गांव से ये बस अयोध्या जा रही थी.

रांची से अयोध्या जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, रांची से कई तीर्थ यात्रियों को लेकर एक बस अयोध्या जा रही थी. बिहार के सासाराम होकर बस गुजर रही थी. जहां बस हादसे का शिकार हो गयी. बताया जा रहा है कि इस यात्री बस में पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए. वहीं इस हादसे का शिकार कई यात्री बन गए.

अस्पताल में चल रहा जख्मी लोगों का इलाज

इस हादसे में बस में सवार कई तीर्थयात्री जख्मी हो गए. एक बुजुर्ग यात्री की इस हादसे में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बता दें कि हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और जख्मी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सुपौल में शादी के 10 दिन बाद सड़क हादसे में लड़के की मौत

वहीं बिहार के एक अलग सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के मंगला हाट के पास बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गयी. उसे आनन-फानन में पूर्णिया ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करमिनियां निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. इसी महीने युवक की शादी हुई थी. शादी के 10 दिन बाद ही उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन से मुलाकात करके वापस आ रहा था. रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन