Breaking News Live: के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस ने लोकसभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस ने लोकसभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

बीआरएस प्रमुख केचंद्रशेखर राव ने आगामी संसदीय चुनावों के लिए पार्टी की पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. जिसमें करीमनगर से बी विनोद कुमार, पेद्दापल्ली से कोप्पुला ईश्वर, खम्मम से नामा नागेश्वर राव और महबूबाबाद से मलोथ कविता को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

जम्मू-कश्मीर के डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार रात 9:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई.

RLD ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

उत्तर प्रदेश में आरएलडी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को चुनावी मैदान पर उतारा.

RLD ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

उत्तर प्रदेश में आरएलडी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को चुनावी मैदान पर उतारा.

पाकिस्तान उच्चायोग ने कटास राज मंदिर में दर्शन के लिए 112 हिंदू तीर्थयात्रियों को जारी किया वीजा

पाकिस्तान उच्चायोग, नई दिल्ली ने 06-12 मार्च 2024 तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर, जिन्हें किला कटास के नाम से भी जाना जाता है, की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 112 वीजा जारी किया.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपने परिवार के साथ पहुंचे राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, अपने परिवार के साथ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश के साथ आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola