रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में किया गया औचक निरीक्षण, जानें इसकी बड़ी वजह

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Apr 2024 1:14 PM

विज्ञापन

औचक निरीक्षण में पदाधिकारियों के साथ 140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी के साथ साथ जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट भी शामिल थे. जांच अभियान में शामिल लोगों को 16 ग्रुपों में बांट दिया गया.

विज्ञापन

रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार रात 9 बजे उपायुक्त राहुल सिन्हा और पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के नेतृत्व औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उनके साथ अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची के राजेश्वर नाथ आलोक, सदर रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी के.वी. रमन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 अरविंद कुमार, रांची सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के अलावा रांची के 6 थाना प्रभारी शामिल थे.

140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी भी थे जांच में शामिल

इन पदाधिकारियों के साथ 140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी के साथ साथ जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट शामिल थे. निरीक्षण से पहले जांच अभियान में शामिल लोगों को 16 ग्रुपों में बांट दिया गया. इसके बाद सभी वार्ड, अस्पताल और रसोई की जांच की गई. इसके अलावा जेल प्रबंधन से कैदियों की मुलाकात का समय और व्यवस्था की जानकारी ली गयी.

Also Read: रांची रेलवे स्टेशन का एस्केलेटर खराब, यात्री परेशान

नहीं हुई कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद

जांच के क्रम में किसी भी प्रकार का कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई. बता दें कि ये भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर किया गया. जांच में शामिल पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह से केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola