ePaper

Bihar News: तिलक समारोह में जाने के लिए घर से बुला कर युवक की हत्या, ट्रैक पर मिला शव

Updated at : 25 Apr 2022 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: तिलक समारोह में जाने के लिए घर से बुला कर युवक की हत्या, ट्रैक पर मिला शव

गोपालगंज में एक युवक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रेलवे ट्रैक से उसके शव को बरामद किया. मृत युवक बसडीला बाजार निवासी संत साह का 25 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार था. वह विदेश में रहता था. परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गोपालगंज नगर थाने के बसडीला बाजार के एक युवक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह पुलिस ने भेड़िया गांव के पास रेल ट्रैक से उसके शव को बरामद किया. मृत युवक बसडीला बाजार निवासी संत साह का 25 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार था. वह विदेश में रहता था. हाल में ही घर लौटा था और इसी माह फिर से विदेश जानेवाला था. परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है.

रविवार की सुबह भेड़िया के पास रेल ट्रैक पर एक युवक के शव मिलने की सूचना पर थावे थाना, नगर थाना और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात शव मानकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बाद में मृतक की पहचान बसडीला बाजार निवासी आलोक कुमार के रूप में की गयी. वारदात के बाद आरोपित दोस्त घर छोड़कर फरार है.

घटना की जांच करने सदर अस्पताल पहुंचे नगर थाने के सब इंस्पेक्टर एमडी महम्मुद्दीन ने बताया कि युवक के दोनों पैर ट्रेन से कटे हैं. यह हादसा भी हो सकता है, लेकिन पुलिस ने परिजनों से लिखित शिकायत मांगी है. घटनास्थल पर पुलिस को मृतक की साइकिल मिली है और मोबाइल गायब पाया गया है.

परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम आलोक का एक दोस्त, जो यूपी के तमकुही का रहनेवाला है, घर पहुंचा और साथ में खाना खाने के बाद काफी देर तक बातचीत की. आलोक ने अपने परिवार के सदस्यों से यूपी के दोस्त के बारे में परिचय कराया. उसके बाद दोनों किसी तिलक समारोह में शामिल होने की बात कह कर निकल गये. देर रात तक जब आलोक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी.

Also Read: सीतामढ़ी में किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव देख कर पड़ोस की युवती ने तोड़ा दम
65 हजार रुपये लूटने के लिए हत्या!

मृतक के पिता संत साह ने बताया कि आलोक खाड़ी देश कतर में रहता है. इसी माह वहां जानेवाला था. इसके लिए 65 हजार रुपये रखे थे. कैश लेकर अपने दोस्त के साथ निकला और वापस नहीं लौटा. उन्होंने आलोक के दोस्त पर ही पैसे के लालच में हत्या कर रेल ट्रैक पर शव को फेंकने का आरोप लगाया.

आलोक ने बाजार में पिया था कोल्ड ड्रिंक

बसडीला बाजार के चौकीदार ने बताया कि आलोक शनिवार की शाम अपने दोस्त के साथ बाजार की एक दुकान के पास कोल्ड ड्रिंक पी रहा था. उस वक्त वहां लगे सीसीटीवी में कैद होगी. चौकीदार ने परिजनों को बताया कि उसने आलोक से पूछा कि ये लड़का कौन है? आलोक ने उसे कतर में साथ काम करनेवाला दोस्त बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन