गोपालगंज में पंचदेवरी के दुबवलिया में नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त, गांव का संपर्क टूटा, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

क्षतिग्रस्त हुई पुलिया | Prabhat Khabar
Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के दुबवलिया गांव में नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप हो गया है. ग्रामीणों को रेलवे लाइन पार कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है. लोगों ने पुलिया की जल्द मरम्मत की मांग की है.
Gopalganj News: प्रखंड की मझवलिया पंचायत स्थित दुबवलिया गांव में नहर पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. पुलिया का सुरक्षात्मक ढांचा जर्जर होने के कारण उसके दोनों छोरों की सड़क पानी के तेज बहाव में कट गई है. इससे गांव का मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.
गांव से बाहर निकलने का यही एकमात्र रास्ता
दुबवलिया गांव नहर के किनारे बसा है और गांव से बाहर निकलने के लिए यही पुलिया एकमात्र रास्ता है. इसी मार्ग से ग्रामीण पंचदेवरी-जमुनहा मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं. पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है.
रेलवे लाइन पार कर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
पुलिया खराब होने के कारण ग्रामीणों को गांव से निकलने के लिए रेलवे लाइन पार कर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है. इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने जताई चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. बारिश के कारण नहर में पानी का बहाव तेज है, जिससे पुलिया के आसपास की सड़क लगातार कट रही है.
प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से पुलिया की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की गई है. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गांव का संपर्क फिर से बहाल हो सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.
इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










