गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त, नए लाइसेंस पर रोक

Updated:
विज्ञापन

मीरगंज थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल सदस्य

महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. नए अखाड़ों को लाइसेंस नहीं मिलेगा और डीजे, नर्तकियों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Mahaviri Akhada: महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर शनिवार को मीरगंज थाना परिसर में पुलिस प्रशासन ने अखाड़ा समितियों के लाइसेंसधारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष समेत अखाड़ा समितियों के लाइसेंसधारी और अन्य लोग मौजूद रहे. बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष किसी भी नए अखाड़े को लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. केवल पूर्व से लाइसेंस प्राप्त अखाड़ों को ही निर्धारित नियमों के तहत जुलूस निकालने की अनुमति होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 सितंबर तक पूरा होगा रूट वेरिफिकेशन

प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारी अखाड़ों के जुलूस मार्ग का दो सितंबर तक रूट वेरिफिकेशन पूरा कराने का निर्देश दिया. रूट सत्यापन के दौरान सीओ, संबंधित वार्ड पार्षद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, थाना प्रभारी और अखाड़ा समिति के लाइसेंसधारी मौजूद रहेंगे. जुलूस के दौरान वार्ड पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र के अखाड़ों के साथ रहेंगे.

डीजे और नर्तकियों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध

प्रशासन ने आपत्तिजनक पोस्टर और गाने पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ डीजे, आर्केस्ट्रा तथा नर्तकियों के डांस व प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगाया है. शांति समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे. प्रत्येक अखाड़े में वालंटियर तैनात किए जाएंगे और समितियों को उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

जुलूस मार्ग पर बंद रहेगी बिजली

सात सितंबर की रात नौ बजे से पूजा शुरू होगी. रात 12 बजे के बाद अखाड़ों का शहर भ्रमण शुरू होगा, जो आठ सितंबर की सुबह सात बजे तक चलेगा. आठ सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक भी अखाड़ों का शहर भ्रमण होगा. निर्धारित जुलूस मार्ग पर इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने की व्यवस्था की जाएगी.

ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रत्येक अखाड़े में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे. ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी होगी. हाथियों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं लाने का निर्देश दिया गया है.

जुलूस मार्ग पर लटकते बिजली तारों को दुरुस्त कराने और पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने का भी निर्देश दिया गया. नगर परिषद जुलूस समाप्त होने के बाद रात और सुबह विशेष सफाई कराएगा.

प्रशासन ने अखाड़ा समितियों और आम लोगों से महावीरी अखाड़ा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है.

Also Read : नेपाल की बाढ़ में ‘आपदा में अवसर’! उफनती गंडक में जान जोखिम में डालकर सिलेंडर-लकड़ी बटोर रहे लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन