गोपालगंज: भोरे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नोनियाछापर में ‘खेलो और सीखो’ पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

Updated:
विज्ञापन

कब्बडी खेलते छात्र

भोरे प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नोनियाछापर में 'खेलो और सीखो' विषय पर एक विशेष अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हुए बच्चों के बीच कुर्सी दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं.

विज्ञापन

National Sports Day: भोरे प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नोनियाछापर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित संगोष्ठी का विषय ‘खेलो और सीखो’ रखा गया. कार्यक्रम के दौरान हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिभावक नथुनी मियां उपस्थित रहे. प्रधान शिक्षक रवि सिंह और खेल आयोजक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच कुर्सी दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

खेल से अनुशासन और टीम भावना का विकास

प्रधान शिक्षक रवि सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करता है. पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है.

विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में अन्नू कुमारी ने प्रथम, आयुष शर्मा ने द्वितीय और राजनंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा.

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जाकिर हुसैन, परशुराम गुप्ता और तारिक अनवर शामिल रहे.

Also Read : नेपाल की बाढ़ में ‘आपदा में अवसर’! उफनती गंडक में जान जोखिम में डालकर सिलेंडर-लकड़ी बटोर रहे लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन