गोपालगंज में निजी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चाकू लगने से एक घायल
चाकू लगने से घायल व्यक्ति बयान लेती डायल-112 की पुलिस.
गोपालगंज के राजोखर नवादा गांव में पुराना जमीन विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया. इस मारपीट में राजेंद्र साह नाम के एक व्यक्ति के हाथ में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया.
गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के राजोखर नवादा गांव में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गये. घायल की पहचान राजोखर नवादा गांव निवासी मुनि लाल साह के पुत्र राजेंद्र साह के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया गया.
आपके शहर में
मारपीट के दौरान चाकू लगने का आरोप
घायल राजेंद्र साह ने आरोप लगाया कि आपसी विवाद के दौरान शैलेन्द्र ठाकुर, पिता लगन ठाकुर ने उनके साथ मारपीट की और इसी दौरान उनके हाथ में चाकू मार दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया.
जमीन विवाद को लेकर पहले से चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी होने की बात सामने आ रही है. शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसी दौरान चाकू लगने से राजेंद्र साह घायल हो गये.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
Also Read : नेपाल की बाढ़ में ‘आपदा में अवसर’! उफनती गंडक में जान जोखिम में डालकर सिलेंडर-लकड़ी बटोर रहे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए