ePaper

मुजफ्फरपुर में महिला ने हाथ में कट्टा लेकर बनाया रील, वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आई पुलिस  

Updated at : 24 May 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर: जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला अपनी मासूम बेटी के साथ में हाथ में देसी कट्टा लेकर रील बना रही है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मासूम बेटी के साथ में हाथ में देसी कट्टा लेकर रील बनाने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है. वीडियो में उक्त महिला देसी कट्टा के साथ नजर आ रही है. बैकग्राउंड में हिंदी गाना बज रहा है. मामला सामने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस वीडियो का जांच का आदेश दिया है. 

जांच में जुटी पुलिस 

उन्होंने संबंधित डीएसपी और थानेदार को निर्देश दिया है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर यह पता लगाया जाए कि महिला के पास हथियार कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था. फिलहाल पुलिस की विशेष टीम वीडियो की जांच में जुटी है.  वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उक्त महिला हाथ में कट्टा लेकर लहरा रही है. वहीं, महिला के बगल में एक छोटी बच्ची भी दिखाई दे रही है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महिला के खिलाफ करेंगे कार्रवाई: ग्रामीण एसपी

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला हाथ में देशी कट्टा की हुई है. वीडियो की जांच की जा रही है. अगर यह वीडियो वास्तविक पाया जाता है और महिला के पास अवैध हथियार है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला में पहली बार किसी महिला का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ है. फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो की लोकेशन और महिला की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस मकसद से बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर किया अपने प्यार का इजहार, बोले- 12 साल से करते हैं प्यार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन