देवर के खिलाफ महिला पहुंच गई थाना, उस रात की कांड का किया खुलासा, कारनामे जान सभी चौंके

बक्सर में एक महिला अपने देवर के खिलाफ थाना पहुंच गई. महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया है. एसपी से उसने लिखित शिकायत भी की है.
बक्सर. बिहार के बक्सर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने देवर के कारनामे को लेकर थाने पहुंच गई. महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया है. महिला के अनुसार आरोपी देवर उसे धमकी भी दी है. वहीं, कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज महिला ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. साथ ही अपनी सुरक्षा की भी मांग की है.
मामला जिले के नगर थाना का है. पीड़ित महिला के अनुसार उसकी शादी 2013 में हुई थी. पिछले कुछ सालों से उसके पति बाहर रहते हैं. वो बाहर ही काम करते हैं. महिला घर में अपने दो देवर के साथ रहती है. उसका एक देवर उसपर गंदी नजर रखता है. 21 सितंबर को वो रात में शराब के नशे में कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा.
महिला के अनुसार देवर के छेड़खानी के बाद उसने शोरगुल शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया और पीड़ित महिला को धमकी देने लगा. महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पिता को दी. पिता ने तुरंत मामले की जानकारी नगर थाने को दी. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गया था.
वहीं, घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी महिला के शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे नाराज होकर महिला ने मामले की लिखित शिकायत एसपी से की है. इसके अलावा देवर के धमकी के बाद वो आवेदन में एसपी से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




