ePaper

बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक मौसम बना रहेगा शुष्क, मानसून के लौटने के साथ ही प्रदेश में बढ़ गई ठंड

Updated at : 20 Oct 2022 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक मौसम बना रहेगा शुष्क, मानसून के लौटने के साथ ही प्रदेश में बढ़ गई ठंड

अभी त्योहार का सीजन चल रहा है. लोग इसको लेकर घर लौटने का प्लान कर रहे हैं. त्योहार के इस मौसम में बाहर से घर आने से पहले बिहार का मौसम जान लें. वहीं, अगले कुछ दिन बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार में अभी बारिश से राहत है. मानसून अब लौटने लगा है. मानसून के लौटने के साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. पटना सहित कई जिलों में सुबह ठंड लग रही है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा.

बिहार में इस बार देरी से मानसून की वापसी हुई है. मानसून के देरी से जाने से कई परेशानियां भी लोगों को झेलनी पड़ रही है. पटना सहित कई जिले में अभी डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़ गई है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के कारण अगले कुछ दिन तक राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन