बिहार में कल से अगले 4 दिन तक होगी धूप, फिर शुक्रवार से पड़ेगी भयंकर ठंड, 20 से 29 जनवरी के बीच बारिश के आसार
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर का यह दौर ठंडी आर्कटिक उत्तर पश्चिमी स्ट्रीम से जुड़ा है. जो उत्तर भारत से होकर गुजरेगा. इसका असर जनवरी महीने तक बिहार में दिखेगा.
Bihar Weather: बिहार में सोमवार से गुरुवार तक लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. इस दौरान धूप निकलेगा, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी. कुछ दिनों की राहत के बाद शुक्रवार से फिर आफत आने वाली है. मैदानी इलाकों में सोमवार से शीतलहर पड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी दिन शुक्रवार से 29 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बिहार के कई जिलों के बारिश होने के आसार है. वहीं प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर का यह दौर ठंडी आर्कटिक उत्तर पश्चिमी स्ट्रीम से जुड़ा है. जो उत्तर भारत से होकर गुजरेगा. इसका असर अगले पांच दिनों तक बिहार में दिखेगा. मौसम रिपोर्ट के देखते हुए उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण हाथ-पैरों के ब्लड जमने से सुन्न हो जा रहे हैं. यह ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक बन गया है. रात में चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. पारा गिरने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा. इसलिए वाहन चलाने के दौरान पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सड़क मार्ग पर गाड़ी चलाने के दौरान अपने लाइट का इस्तेमाल करें. रेल पटरियों पर कड़ाके की ठंड के कारण दरारें पड़ने की संभावना है. गाड़ी चलाते समय फोग लाइट का प्रयोग करें.
Also Read: पटना-गया-भागलपुर-दरभंगा में इस तारीख तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, ठंड के दूसरे चरण की हुई शुरुआत
16 जनवरी दिन सोमवार से 19 जनवरी दिन गुरुवार तक धूप खिलेगा. इस दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. लोगों को दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिलेगी. लेकिन रात होते ही न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ जाएगी. वहीं 20 जनवरी दिन शुक्रवार से 29 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेगा. 20 से 29 जनवरी के बीच बिहार के अगल-अलग इलाकों में बारिश होने के आसार है. बता दें कि हवा का दबाव सामान्य से ऊंचे स्तर पर बना रहता है. इसके कारण हृदयाघात, स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज की समस्या बढ़ जाती है. इस दौरान दमा, खांसी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










