Bihar Weather Update: चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत? बिहार के इन 17 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Weather Forecast Latest Update: बिहार में चिलचिलाती धूप से आज शाम तक लोगों को राहत मिल सकती है. यास तूफान के असर के बाद राज्य में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है. वहीं मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी कर कहा कि बिहार के 17 जिलों में बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया जाता है.
बिहार में चिलचिलाती धूप से आज शाम तक लोगों को राहत मिल सकती है. यास तूफान के असर के बाद राज्य में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है. वहीं मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी कर कहा कि बिहार के 17 जिलों में बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया जाता है.
IMD पटना की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि राज्य के उत्तरी और मध्य बिहार में भारी बारिश हो सकती है. वहीं बारिश के दौरान तेज हवा बहने की भी संभावनाएं है. विभाग ने इसको लेकर 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि बिहार के कई जिलों में पिछले दो दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है.
इससे पहले आइएमडी ने एक रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अब भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा है. विभाग की माने तो अभी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ व उसके आसपास बना हुआ है. इसके अलावा झारखंड व बिहार के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है.
मानसून पहुंचा केरल- इधर, आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है. दक्षिण पश्चिम मानसून ने दो दिन की देरी से गुरुवार को केरल में दस्तक दी. केरल में मानसून का पहुंचने के साथ देश में बारिश के चार महीने के मौसम की शुरुआत हो गई.
वहीं यास तूफान की वजह से बिहार में थंडस्ट्रॉम का प्रकोप शुरू हो गया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस तरह की मौसमी परिस्थितियां मॉनसून आने तक लगातार बनी रहेंगी. बीच-बीच में बारिश होती रहेगी.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




