बक्सर में घर में घुसकर चौकीदार के बेटे की कर दी हत्या, 12 साल के लड़के को भी मारी गोली

देवढिया गांव निवासी चौकीदार बिरजा पासवान के परिवार के लोग गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए थे, तभी तेज बारिश के बीच 6 से अधिक बदमाश घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
बक्सर. जिले के बेखौफ अपराधियों ने चौकीदार के बेटे को घर में घुसकर गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौत हो गयी. इस दौरान अपराधियों ने चौकीदार के पोते भी गोली मारी. घायल अवस्था में उसका इलाज चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना थाना क्षेत्र के देवढिया गांव की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवढिया गांव निवासी चौकीदार बिरजा पासवान के परिवार के लोग गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए थे, तभी तेज बारिश के बीच 6 से अधिक बदमाश घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों की गोली के शिकार हुए टुनटुन पासवान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गये. वहीं एक गोली उनके 12 वर्षीय बेटे संजीव को गोली लग गयी. दोनों बाप बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चौकीदार के बेटे टुनटुन पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके घायल बेटे को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार मृतक टुनटुन पासवान अपने घर में ही एसबीआई का सीएसपी केंद्र चलाता था. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. किस कारण से युवक की हत्या की गयी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अब तक हत्यारे का कोई सूराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










