वीआईपी ने विधानसभा अध्यक्ष को दी सलाह, कहा- अपने पद से दे देना चाहिए इस्तीफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2022 7:56 PM
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जब भाजपा बहुमत में नहीं है तो उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए.
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का मानना है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.वीआईपी का कहना है कि भाजपा के पास जब बहुमत ही नहीं तो उसे परंपरा का निर्वाह करना चाहिए.पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की पद की गरिमा को देखते हुए वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देकर पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह परिपाटी रही है कि राज्य में जिसकी भी सरकार होती है.विधानसभा अध्यक्ष उसी पार्टी की तरफ से चुना जाता है.
देव ज्योति ने कहा कि अब जबकि राज्य में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है तो इस परिपाटी का ख्याल रखते हुए विजय कुमार सिन्हा को खुद ही हट जाना चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि अगर विजय कुमार सिन्हा को हटाने के लिए वर्तमान सरकार अविश्वास प्रस्ताव लेकर आती है तो संभवत बिहार के इतिहास में यह पहला मौका होगा.जब किसी विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा.विधानसभा अध्यक्ष का पद किसी दल का न होकर बल्कि सारे सदस्यों के लिए होता है. ऐसे में इस पद की गरिमा हर हाल में बरकरार रखने की कोशिश राज्य के सभी दलों को करनी चाहिए.
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि महागठबंधन की सरकार में देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार विधान परिषद का सभापति और अवध बिहारी चौधरी स्पीकर को स्पीकर बनाया जा सकता है. देवेश चंद्र ठाकुर जदयू से एमएलसी हैं. वहीं अवध बिहारी चौधरी राजद से हैं. ऐसे में साफ है कि एक पद राजद और एक पद जदयू को मिल रहा है. गौरतलब है कि दोनों पहले से इस सीट के लिए दावेदार माने जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










