नवादा में साधु के वेश बनाकर घूम रहे 6 मुस्लिमों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, भेष बदल बच्चा चुराने का लगाया आरोप
नवादा में साधु के वेश में 6 मुस्लिम लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटायी कर दी है. यह घटना अकबरपुर थानाक्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप कलौन्दा गांव के समीप की बतायी जा रही है. सभी लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
नवादा. बिहार के नवादा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है. साधु के वेश में घूम रहे 6 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इन लोगों से ग्रामीणों ने पहले पूछताछ की, जब सभी लोगों ने समुचित जवाब नहीं दिया, तो ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने इन लोगों की पिटायी बच्चा चोर समझकर किया. ग्रामीणों की पूछताछ के दौरान सभी यूपी के बदायूं, गोंडा जिले के निकले. सभी ने बताया कि वो यूपी से है और भीख मांगने का काम करते है. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने लायी. फिलहाल सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गये सभी लोग मुस्लिम समुदाय के बताये जा रहे है. ये सभी साधु के वेश बनाकर भीख मांगने का काम करते हैं. जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानाक्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप कलौन्दा गांव के समीप सभी लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह ट्रेन से सभी युवक उतरे थे और सभी अलग-अलग दिशा में जाने लगे. सभी युवक साधू के वेशभूषा में घूम रहे थे.
Also Read: पटना में राजद-जदयू और भाजपा कार्यालय का छात्र कर रहे घेराव, जानिए क्यों कर रहे सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग
जब शक हुआ तो सभी से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान सभी लोगों ने सही जवाब नहीं दिया. इसके बाद ग्रामीण उग्र होकर उनकी पिटाई शुरू कर दी. कड़ाई से पूछताछ में सभी ने अपना घर यूपी बताया. सभी ने कहा कि हमलोग भीख मांगने का काम करते हैं. मौके पर इनके पास से कमंडल, झोला, सारंगी भी बरामद हुआ है. पकड़े गए लोगों का नाम कलीम अहमद, राशिद, नवाब अली, अमजद खान और सुभान अली है. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी. ग्रामीणों के अनुसार इनके पास चाकू छुरे भी है. ग्रामीणों का कहना है कि ये भेष बदलकर चोरी, छिनतई, लूट और बच्चे चुराने की घटना को अंजाम देते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










