ePaper

Railways: बिहार से दिल्ली जाने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेन अगले तीन माह के लिए रहेंगी रद्द, जानें डिटेल्स

Updated at : 16 Nov 2022 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Railways: बिहार से दिल्ली जाने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेन अगले तीन माह के लिए रहेंगी रद्द, जानें डिटेल्स

Indian railways: संभावित कोहरे के कारण 22 दिसंबर से विक्रमशिला, गरीब रथ व फरक्का एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनें तीन महीने के लिए रद्द रहेंगी.

विज्ञापन

भागलपुर: रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी. लंबी दूरी की यात्रा दिसंबर से फरवरी तक आसान नहीं होगा. संभावित कोहरे को ध्यान में रख विक्रमशिला व फरक्का, कामख्या गया एवं गरीब रथ यानी, चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनें 22 दिसंबर से रद्द रहेंगी. इससे अब यह होगा कि दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बढ़ जायेगा.

ट्रैक डेवलपमेंट व डिवाइस काम नहीं आया

विश्वस्तरीय रेल सेवा प्रदान करने के लिए रेलवे ने स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने का फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार किया है. ट्रैक डेवलपमेंट के साथ फॉग सेफ डिवाइस तक लगाया है. बावजूद, इसके कोहरे के दिनों में रेलवे को सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर भरोसा नहीं है.

जानें, कौन सी ट्रेनें कब से कब तक रहेगी रद्द

न्यू देहली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (14004)

  • दिसंबर, 2022 : 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 व 26 फरवरी

मालदा टाउन-न्यू देहली एक्सप्रेस (14003)

  • दिसंबर, 2022 : 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 व 31 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 फरवरी

कामख्या-गया सप्ताहिक एक्सप्रेस(15620)

  • दिसंबर, 2022 : 05, 12, 19 व 26 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 02, 09, 16, 23 व 30 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 06, 13, 20 व 27 फरवरी

गया-कामख्या सप्ताहिक एक्सप्रेस (15619)

  • दिसंबर, 2022 : 06, 13, 20 व 27 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 03, 10, 17, 24 व 31 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 07, 14, 21 व 28 फरवरी

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ (बुधवार)

दिसंबर, 2022 : 07, 14, 21 व 28 दिसंबर

जनवरी, 2023 : 04, 11, 28 व 25 जनवरी

फरवरी, 2023 : 01, 08, 15 व 22 फरवरी

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ (गुरुवार)

  • दिसंबर, 2022 : 08, 15, 22 व 29 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 05, 12, 19 व 26 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 02, 09, 16 व 23 फरवरी

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस (मंगलवार व गुरुवार)

  • दिसंबर, 2022 : 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27 व 29 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 व 31 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23 व 28 फरवरी

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (बुधवार व शुक्रवार)

  • दिसंबर, 2022 : 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 दिसंबर

  • जनवरी, 2023 : 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 व 27 जनवरी

  • फरवरी, 2023 : 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22 व 24 फरवरी

  • मार्च, 2023 : 1 मार्च

गरीब रथ सप्ताह में एक दिन एवं विक्रमशिला दो नहीं चलेगी

गरीब रथ दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन एवं विक्रमशिला एक्सप्रेस दो-दो दिन नहीं चलेगी. आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली गरीब रथ हर बुधवार व भागलपुर से हर गुरुवार को रद्द रहेगी. विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर में हर मंगलवार व गुरुवार एवं आनंद विहार टर्मिनल में हर बुधवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन