Viral Video : बाइक पर लड़की के साथ घूमते लड़के को पब्लिक ने पीटा, जानें क्या है पूरा मामला...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2023 12:17 PM
Video Love Story रविवार को युवती को बाइक पर घुमाते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ा और फिर उसकी पिटाई कर के छोड़ दी. यह घटना पीरबहोर थाने के पटना मार्केट इलाके की है.
युवती को बाइक पर घुमाते हुए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह घटना पीरबहोर थाने के पटना मार्केट इलाके में रविवार की रात की है. मारपीट करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया. वह अभी कहां है, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है. इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग युवक पर अपशब्दों की बौछार करते हुए दिख रहे हैं. इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
https://www.facebook.com/100002395076496/videos/277128744658063
इधर, वायरल वीडियो के माध्यम से पुलिस ने मारपीट का शिकार बने युवक की बाइक के नंबर का पता लगा दिया. पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि युवक जिस बाइक पर था, उसका नंबर मिला है. वह नंबर पटेल नगर निवासी चंदन कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने पटेल नगर इलाके में भी उसके संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की और मंगलवार को पूरी टीम इस काम में लगी रही.
लेकिन चंदन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस को उसका एक मोबाइल नंबर भी मिला, जो फिलहाल स्विच ऑफ है. उन्होंने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है, लेकिन वह नहीं मिला है. इस मामले में युवक के मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया जायेगा और उसके अनुसार ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










