पटना में सर्विस लेन से हटेगा सब्जी बाजार, अटल पथ पर फ्लाइओवर के नीचे के नाले को पाट कर बनेगा वेंडिंग जोन

Updated:
विज्ञापन
पटना में सर्विस लेन से हटेगा सब्जी बाजार, अटल पथ पर फ्लाइओवर के नीचे के नाले को पाट कर बनेगा वेंडिंग जोन

सड़क पर सब्जी विक्रेताओं के कारण से यहां पर भीड़ लगी रहती है. इससे सड़क जाम की स्थिति बन रही है. ऐसे में डीएम के निर्देश पर यहां से सब्जी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन बनाकर उसमें शिफ्ट किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना . अटल पथ में शिवपुरी और राजीव नगर के पास फ्लाइओवर के नीचे सर्विस लेन में चलने वाले सब्जी बाजार को हटाया जायेगा.

सड़क पर सब्जी विक्रेताओं के कारण से यहां पर भीड़ लगी रहती है. इससे सड़क जाम की स्थिति बन रही है. ऐसे में डीएम के निर्देश पर यहां से सब्जी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन बनाकर उसमें शिफ्ट किया जायेगा.

अटल पथ में राजीव नगर के पास फ्लाइओवर के नीचे के सब्जी विक्रेताओं को पास में ही मौजूद नाले के पर वेंडिंग जोन बनाकर शिफ्ट करने की योजना बनायी जा रही है. इसके लिए नाले को पूरा कवर किया जायेगा.

वहीं, शिवपुरी में फ्लाइओवर के नीचे मौजूद सब्जी विक्रेताओं को नियंत्रित किया जायेगा, ताकि सड़क पर जाम नहीं लगे. यहां सब्जी विक्रेताओं को सड़क के एक किनारे तक रहना होगा. साथ ही उनके लिए समय तय कर दिया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन