बिहार में एक ही साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Mar 2025 7:11 AM

विज्ञापन

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )

Suicide News: वैशाली में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शादी के सिर्फ दस महीने बाद नवविवाहिता अंबिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसके बाद उसके पति संजीव दास ने भी फांसी लगाकर जान दे दी.

विज्ञापन

Suicide News: बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर सिलौथर गांव में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय अंबिका कुमारी और उसके पति संजीव दास के रूप में हुई है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

ससुराल पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

मृतका की मामी उर्मिला देवी ने ससुराल पक्ष पर अंबिका की हत्या का आरोप लगाते हुए पति संजीव दास समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपियों में राम पड़िया देवी, रामविलास दास, महेश दास, मनोज दास और शर्मिला देवी का नाम शामिल है. परिजनों के अनुसार, रविवार शाम उन्हें सूचना मिली कि अंबिका की हत्या कर दी गई है और शव को नदी किनारे जला दिया गया है. जब वे ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा था और सभी लोग फरार थे.

पति ने भी मौत को लगाया गले

इस घटना के अगले ही दिन सोमवार को संजीव दास ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है.

क्या है घटना की असली वजह?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे थे. बताया जा रहा है कि अंबिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था. हाजीपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया, जिससे आहत होकर संजीव ने आत्महत्या कर ली.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंबिका की मौत प्राकृतिक थी या साजिश के तहत उसे मारा गया. इस रहस्यमयी घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. अब पुलिस की जांच से ही साफ होगा कि यह आत्महत्या है, हादसा या फिर एक साजिश.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन