Patna News: पटना में बेलगाम कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Jul 2025 10:21 AM
घटनास्थल से जुड़ी तस्वीर
Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां नहर में कार गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. कार में 5 लोग मौजूद थे, जिनमें से 2 को बचा लिया गया लेकिन 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला पटना के सरैया गांव की है.
Patna News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया. घटना पटना के सरैया गांव की है. जहां नहर में कार गिर गई. कार में परिवार के पांच लोग सवार थे. किसी तरह सभी को नहर से निकाला गया. हालांकि, इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो लोगों की जान बच गई. कहा जा रहा है कि, सभी छत्तीसगढ़ से हाजीपुर जा रहे थे.
मृतकों और घायलों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52 वर्ष), नीतू सिंह (36 वर्ष) और अस्तितु कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है. तो वहीं, घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. बता दें कि, सभी एक ही परिवार के वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले हैं.
छत्तीसगढ़ से जा रहे थे हजीपुर
इधर, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, कार पर एक ही परिवार के पांच लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली जिले का हाजीपुर जा रहे थे. किसी की शादी की सालगिरह में शामिल होना था. लेकिन, शनिवार की सुबह-सुबह ही हादसा हो गया. कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. पूरी घटना रानी तालाब थाना इलाके की है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
इधर, घटना की सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया. वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं, घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि, ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण हादसा हुआ.
थानाध्यक्ष ने की घटना पुष्टि
वहीं, इस पूरे घटना को लेकर रानी तालाब थानाध्यक्ष ने पुष्टि की. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि, शनिवार की सुबह-सुबह सरैया गांव के पास यह घटना हुई. एक कार नहर में पलट गई. स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया. कार में 5 लोग सवार थे. जिनमें से 3 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई जबकि दो लोगों का इलाज जारी है.
(विक्रम से रवि की रिपोर्ट)
Also Read: PM Modi Bihar Visit: 18 जुलाई को पीएम मोदी इन परियोजनाओं की देंगे सौगात! बीजेपी कर रही बड़ी तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










