ePaper

वैशाली लोकसभा के लिए आज से नामांकन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 5 जगहों पर ड्राप गेट

Updated at : 29 Apr 2024 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली लोकसभा चुनाव

वैशाली लोकसभा के लिए नामांकन आज से शुरू होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, नामांकन के लिए आरओ कार्यालय से 100 मीटर तक तीन वाहनों को जाने की अनुमति होगी.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ वैशाली लोकसभा के लिए नामांकन प्रारंभ हो जाएगा, जो 6 मई तक चलेगा. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. नामांकन वैशाली लोक सभा के रिटर्निंग अफसर सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के समक्ष होगी. सोमवार को मुजफ्फरपुर और वैशाली लोकसभा के लिए उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे. इसके वजह से सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है.

कलेक्ट्रेट के अंदर भीड़ नहीं हो, इसके समाहरणालय की ओर आने वाले सभी गेट को बंद कर दिया गया है. सिर्फ मेन गेट से प्रवेश होगा. दोनों लोकसभा के नामांकन के मद्देनजर 18 दंडाधिकारी और 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. सभी दंड अधिकारियों के साथ एक-एक पुलिस पदाधिकारी भी गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे.

जिलाधिकारी आवास से लेकर सरैयागंज टावर से मोतीझील, स्टेशन रोड और जूरन छपरा तक लगातार पुलिस गश्ती होगी. ट्रैफिक को ठीक रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी व इंस्पेक्टर को अलर्ट मोड में मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन के साथ मेडिकल टीम को मौजूद रहने को कहा गया है. नामांकन 11 बजे पूर्वाहन से शाम तीन बजे तक चलेगा.

पांच जगहों पर बनाया गया ड्राप गेट

नामांकन के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए कलेक्ट्रेट व इसके आस पास पांच जगहों पर ड्राप गेट बनाया गया है. इसके अलावा आधा दर्जन स्थानों में बैरिकेडिंग की गयी है. उम्मीदवार के साथ आने वाले वाहन और समर्थक को आरओ ऑफिस से 100 मीटर के अंदर नहीं आना है. नामांकन के समय उम्मीदवार के साथ पांच लोग रिटर्निंग अफसर के कक्ष में जायेंगे. इसके अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. कक्ष में प्रवेश के लिए सिर्फ एक गेट होगा, बाकी बंद रहेंगा. मुख्य गेट से लेकर कक्ष तक सीसीटीवी से निगरानी होगी.

वैशाली लोकसभा क्षेत्र

  • डेट ऑफ नोटिफिकेशन : 29 अप्रैल
  • नामांकन की अंतिम तिथि : 6 मई
  • स्क्रूटनी : 7 मई
  • नामांकन वापसी : 9 मई
  • मतदान : 25 मई
  • मतगणना : 4 जून
  • कुल वोटर : 15,13,429
  • पुरुष वोटर : 8,00,496
  • महिला वोटर : 7,12,877
  • अन्य वोटर : 56
  • कुल सेवा निर्वाचक : 2182
  • कुल मतदान केंद्र : 1594
  • विधान सभा क्षेत्र : मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज व वैशाली

Also Read : बिहार में तीसरे और चौथे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें इन सीटों पर कौन हैं प्रमुख दावेदार?

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन