Hajipur News: थानाध्यक्ष को कुचलने की धमकी देने वाला निकला बड़ा शराब माफिया

Hajipur News: बाइक एजेंसी की आड़ में चल रहा था विदेशी शराब का सिंडिकेट, पुलिस रेड में भारी मात्रा में शराब बरामद
Hajipur News: बाइक एजेंसी की आड़ में चल रहा था विदेशी शराब का सिंडिकेट, पुलिस रेड में भारी मात्रा में शराब बरामद
बाइक एजेंसी की आड़ में चल रहा था विदेशी शराब का सिंडिकेट, पुलिस रेड में भारी मात्रा में शराब बरामद
Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष को गाड़ी से कुचलने की धमकी देने वाला युवक बड़े शराब माफिया के रूप में सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में मंगलवार देर रात बड़ी पुलिस कार्रवाई की गई.
आधा दर्जन थानों की पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी
बेलसर थाना क्षेत्र के सोरहत्था गांव में की गई इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस शामिल रही। पुलिस ने आरोपी के घर और उससे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई.
पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक एजेंसी की आड़ में लंबे समय से विदेशी शराब के अवैध कारोबार में जुटा था और इलाके में शराब सप्लाई का बड़ा सिंडिकेट चला रहा था.
दो गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
बाइक छोड़ने के लिए थानाध्यक्ष पर बनाया था दबाव
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक जब्त किए जाने के बाद आरोपी ने बेलसर थानाध्यक्ष पर बाइक छोड़ने का दबाव बनाया था.
आरोप है कि बाइक नहीं छोड़ने पर आरोपी ने थानाध्यक्ष को गाड़ी से कुचल देने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया था.
सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल से भी आरोपियों ने बहस और विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू की, जिसमें शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ.
तलवार से दरोगा पर जानलेवा हमला
छापेमारी के दौरान आरोपी के परिवार के सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए बेलसर थाना के एक दरोगा पर तलवार से हमला कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.
घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान जारी रखा और कार्रवाई को आगे बढ़ाया.
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि बरामद शराब, गिरफ्तार आरोपियों और फरार मुख्य सरगना के नेटवर्क की जांच की जा रही है. पुलिस पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना है.
Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










