बिहार के वैशाली में रोटावेटर से काटकर मासूम की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
vaishali crime news| Crime News: Innocent murdered by cutting with rotavator in Vaishali, Bihar

परिजनों की तस्वीर

Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 10 साल के मासूम की हत्या रोटावेटर से काटकर कर दी गई है. परिजनों ने एक शिक्षक और ट्रैक्टर चालक पर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के वैशाली जिले के अलीनगर लेवढन गांव में रविवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जब सरकारी शिक्षक प्रभु महतो और ट्रैक्टर चालक शिवशंकर सिंह ने मिलकर 10 साल के मासूम आयुष कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक आयुष कुमार की पहचान संजीत कुमार चौधरी के बेटे के रूप में हुई है.

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने खेत जोतते समय आयुष को ट्रैक्टर से धक्का देकर रोटावेटर के नीचे गिरा दिया और फिर जानबूझकर खेत जोतते रहे, जब तक बच्चे का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत नहीं हो गया.

पुरानी रंजिश में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक प्रभु महतो अपने पद का दुरुपयोग कर आसपास के लोगों का शोषण करता था. जिसका विरोध मृतक के परिवार द्वारा किया जाता था. इसी रंजिश के चलते यह जघन्य अपराध अंजाम दिया गया.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

पुलिस ने रोटावेटर काटकर शव निकाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से रोटावेटर को काटकर शव को निकाला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष डीके महतो ने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन