Bihar News: पति ने मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही हसबैंड और परिवार को ठुकराया

Updated:
विज्ञापन
Bihar News Husband sold his mother's jewellery to educate his wife, as soon as she got a job she left her husband and family

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर नौकरी मिलने के बाद उसे और उनकी बेटी को छोड़ने का आरोप लगाया है. साथ ही पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में एक युवक ने पत्नी पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसे और अपनी बेटी को छोड़ने और अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है. युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पति का दावा है कि, उसने मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया और नौकरी दिलाई, लेकिन अब पत्नी साथ नहीं रहना चाहती. पत्नी और प्रेमी का आपत्तिजनक वीडियो मिलने और ससुराल से धमकी मिलने की बात भी सामने आई है. मामला पुलिस जांच में है.

मां के गहने बेचकर पढ़ाया

पीड़ित युवक पंकज कुमार साह के मुताबिक, उसकी शादी 10 फरवरी 2020 को पूजा कुमारी से हुई थी. उसने अपनी मां के गहने बेचकर पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई और फायर ब्रिगेड विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाई. नौकरी के लिए ट्रेनिंग के दौरान पूजा की पोस्टिंग बिहटा में हुई, जहां उसका अफेयर साथी फायरमैन राहुल से शुरू हो गया. राहुल आरा जिले का रहने वाला है लेकिन, उसकी पोस्टिंग सहरसा जिले में है.

घर से निकालने का भी आरोप

पंकज साह की माने तो, उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 7 मार्च 2021 को हुआ था और अब वह साढ़े चार साल की है. जब पंकज अपनी पत्नी से मिलने सुपौल के त्रिवेणीगंज (जहां पूजा की पोस्टिंग है) गया, तो उसे पूजा के कई अवैध संबंधों की जानकारी मिली. जब पंकज ने इसका विरोध किया, तो पूजा ने उसे और उसकी छोटी बेटी को घर से निकाल दिया. पंकज का यह भी कहना है कि, पिछले दो सालों में पूजा सिर्फ चार दिन के लिए अपने मायके आई.

आपत्तिजनक वीडियो और धमकियां

एक दिन पंकज को पूजा और उसके प्रेमी का एक आपत्तिजनक वीडियो मिला. जब वह वीडियो लेकर ससुराल गया, तो वहां ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर उसने तलाक नहीं दिया, तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे. इन सब घटनाओं से परेशान होकर पंकज ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. साथ ही न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में 65 से ऊपर गया कोविड का आंकड़ा, जिले में अब भी 37 एक्टिव केस

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन